अफरीदी-यूसुफ पर जमकर बरसे शादाब खान, दुनिया के सामने सरेआम किया 'बेइज्जत'

Shadab Khan: नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शादाब खान ने पाकिस्तान की ओर से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्ले और गेंद से धमाल मचाया. इसके बाद उन्होंने पूर्व खिलाड़ियों को लताड़ा है.

Cricket News - 2026-02-18T233308.285

Shadab Khan: पाकिस्तान ने 18 फरवरी को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मैच में नामीबिया को हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली. पाकिस्तान की जीत में शादाब खान ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्ले और गेंद से धमाल मचाया था. जीत के बाद शादाब ने शाहीन अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ को लताड़ा है. शादाब खान को हाल ही में यूसुफ और अफरीदी ने पाकिस्तान टीम से निकालने की बात कही थी.

विज्ञापन

शादाब खान ने दिया बड़ा बयान

नामीबिया को हराने के बाद शादाब खान प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने थे, जहां पर उन्होंने अफरीदी और यूसुफ को लताड़ लगाते हुए कहा “हमारे पूर्व खिलाड़ियों की अपनी राय हो सकती है और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बड़ा योगदान दिया है, लेकिन वे कभी भी वर्ल्ड कप में भारत को हराने में सफल नहीं हो सके. यह हमारी ही टीम थी जिसने 2021 के वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ वह ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. बेशक उनकी गिनती दिग्गजों में होती है, लेकिन वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर भारत के विरुद्ध उनके पास गिनाने लायक ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसे याद रखा जाए.”

विज्ञापन


भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद अफरीदी और यूसुफ ने शादाब को पाकिस्तान टीम से बाहर करने की सलाह दी थी. मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि शाहीन, बाबर और शादाब का समय अब पूरा हो गया है, पाकिस्तान की टी20 टीम को नए प्लेयर्स की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं.

इसके अलावा अफरीदी ने अपने एक बयान में कहा था कि शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को हटा दें और भविष्य में टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट के लिए इन खिलाड़ियों को नहीं चुना चाहिए.

विज्ञापन

शादाब खान ने किया शानदार प्रदर्शन

शादाब खान ने 22 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 1 चौका के अलावा 3 छक्के भी जमाए थे. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था, जिसकी वजह से पाकिस्तान 102 रनों से बड़ी जीत हासिल करने में कामयाबी हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ