Hardik Pandya, MI vs RR, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 14वें मुकाबले में सोमवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी थी। फैंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खासे नाराज हैं। मुकाबले के दौरान भी इसकी बानगी देखने को मिली है। मुंबई के मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को फैंस के खासे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक हार्दिक को हर जगह ट्रोल किया जा रहा है।
ट्रोल करने वाले को दी जाएगी यह सजा
मुंबई को अपना अगला मैच होम ग्राउंड पर खेलना है। हार्दिक के प्रति फैंस के गुस्से को देखते हुए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने ट्रोलिंग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। लोकमत मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक, MCA ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मैच के दौरान दर्शकों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हार्दिक को परेशान करने या ट्रोल करने वाले किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लिया जाएगा। ऐसे लोगों को स्टेडियम से बाहर निकाला जा सकता है। घरेलू मैदान पर दर्शकों को काबू करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।
मुंबई ने नहीं चखा जीत का स्वाद
हार्दिक की कप्तानी में MI की लगातार हार के बाद MCA ने ये कदम उठाया है। मैच के दौरान जो भी दर्शक हार्दिक के खिलाफ टिप्पणी करेगा या नारे लगाएगा, उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम को अपने पहले दोनों मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। लीग के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया था। अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 31 रन से हार मिली थी।
टूर्नामेंट में हार्दिक का प्रदर्शन
IPL 2024 में अब तक हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। गुजरात टाइंटस के विरुद्ध हार्दिक ने 11 रन बनाए थे। साथ ही 3 ओवर में 30 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करने के दौरान हार्दिक ने धीमी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 20 गेंदों पर 24 रन बनाए थे। गेंदबाजी में भी हार्दिक काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 11.5 की इकॉनमी से 46 रन लुटा दिए थे।
ये भी पढ़ें: LSG Vs PBKS: केएल राहुल के रहते हुए भी लखनऊ ने बदला कप्तान, जानें पूरन को क्यों सौंपी गई कमान
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: IPL में ये लापरवाही कहीं पड़ ना जाए भारी! वर्ल्ड कप से पहले खड़ा हो सकता है बड़ा खतरा
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
23 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
47 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines