Brad Wheal Retirement: स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने महज 30 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. व्हील को बार-बार चोटिल होने के कारण यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा है. उन्होंने कहा कि लगातार गंभीर चोटों से जूझने के बाद अब उनका शरीर तेज गेंदबाजी की चुनौतियों को झेलने में सक्षम नहीं है. 30 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2016 में हांगकांग के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए अपना आखिरी मुकाबला फरवरी 2026 में नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 51 विकेट हासिल किए.
ब्रैड व्हील ने चार टी20 वर्ल्ड कप में लिया हिस्सा
ब्रैड व्हील ने साल 2016 में हांगकांग के खिलाफ स्कॉटलैंड के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने अपने 10 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में स्कॉटलैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर कुल 44 मुकाबले खेले और 51 विकेट अपने नाम किए. व्हील चार टी20 वर्ल्ड कप में भी स्कॉटलैंड की टीम का हिस्सा रहे. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने हिस्सा लिया था. इसके अलावा, वह 2021 में बांग्लादेश और 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ स्कॉटलैंड की जीत का भी हिस्सा रहे.
इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा, व्हील ने इंग्लिश काउंटी टीम हैम्पशायर के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अलग-अलग फॉर्मेट में टीम के लिए कुल 131 मुकाबले खेले. इस दौरान वह 2018 में रॉयल लंदन वनडे कप और 2022 में विटैलिटी ब्लास्ट का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे.
संन्यास के फैसले पर क्या बोले व्हील?
ब्रैड व्हील ने 30 साल की उम्र में अपने करियर को अलविदा कहने के फैसले को लेकर एक भावुक संदेश दिया है. क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर व्हील ने कहा, “मैंने हैम्पशायर के लिए खेलने और प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करने के समय का भरपूर आनंद लिया है. लेकिन दुर्भाग्य से बार-बार लगने वाली चोटों ने मुझे यह फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया, इसलिए मैंने क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय किया है.” उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था, लेकिन वह इससे संतुष्ट हैं. उन्होंने बताया कि उनकी पीठ में चार बार स्ट्रेस फ्रैक्चर हो चुका है और हाल ही में घुटने की सर्जरी भी हुई है. इन चोटों के कारण अब उनका शरीर तेज गेंदबाजी की चुनौतियों का सामना नहीं कर पा रहा है.
उन्होंने कहा, “स्कॉटलैंड के लिए खेलने का मौका मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए हमेशा बेहद खास रहा है. मुझे इस बात पर हमेशा गर्व रहेगा कि मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. मैं चार टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की ओर से खेला और इस दौरान कई यादगार अनुभव हासिल किए. मैंने कुछ ऐसे दोस्त बनाए, जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे. शानदार खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उन चीजों में से एक है, जिनकी कमी मुझे सबसे ज्यादा खलेगी.” व्हील ने आगे अपने साथियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ का भी आभार जताया और कहा कि उन्हें अपने इंटरनेशनल करियर पर गर्व है.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने दिया बड़ा बयान
क्रिकेट स्कॉटलैंड के हेड ने की व्हील की तारीफ
वहीं, क्रिकेट स्कॉटलैंड के हेड ऑफ परफॉर्मेंस स्टीव स्नेल ने ब्रैड व्हील के योगदान की जमकर तारीफ की. उन्होंने 2018 के वर्ल्ड कप क्वालिफायर और बांग्लादेश व वेस्टइंडीज के खिलाफ स्कॉटलैंड की यादगार जीत में व्हील के प्रदर्शन को खास तौर पर सराहा. स्टीव स्नेल ने कहा, “ब्रैड ने पिछले एक दशक में स्कॉटिश क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में स्कॉटलैंड की प्रगति में भी उनकी अहम भूमिका रही है. चार टी20 वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी उपलब्धि है. ब्रैड ने दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार अपनी काबिलियत साबित की है. 2018 के वर्ल्ड कप क्वालिफायर में उनका प्रदर्शन और बांग्लादेश व वेस्टइंडीज के खिलाफ यादगार जीत में उनका योगदान इसके कुछ प्रमुख उदाहरण हैं.”
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
28 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
34 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines