IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने दिया बड़ा बयान
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. पूर्व भारतीय असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर चाहते हैं कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलना चाहिए.
वैभव सूर्यवंशी को अब तक नहीं मिला है खेलने का मौका (PIC Credit- ANI)
India vs West Indies, Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले से पहले एक बार फिर युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 15 साल के वैभव को इस सीरीज में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है और वे पूरे सीरीज बेंच पर ही बैठे दिखाई दिए हैं.
विज्ञापन
हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर चाहते हैं कि 5वें टी20 मुकाबले में वैभव को खेलने का मौका मिलना चाहिए. लेकिन उनका मानना है कि वैभव को टीम में शामिल करने के लिए भारत को बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए.
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले अभिषेक नायर?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज 2-2 से बराबर होने के बावजूद अभिषेक नायर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए भारतीय टीम को बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए. नायर ने कहा है कि अगर टीम में कोई बदलाव करना है तो गेंदबाजी में होना चाहिए और वैभव को तभी टीम में लिया जाए जब उन्हें ओपनर के रूप में खिलाने के लिए तैयार हो.
नायर ने जियोस्टार से बातचीत में कहा, “मैं वैभव सूर्यवंशी को खिलाने के लिए काफी उत्सुक हूं, लेकिन क्या आप उनको उनकी सही बैटिंग पोजिशन से हटाकर खिलाएंगे? मैं ऐसा नहीं देखना चाहूंगा. अगर वह खेलते हैं तो उन्हें उनकी सबसे मजबूत पोजिशन यानी सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलना चाहिए. अगर वह पारी की शुरुआत करते हैं तो जो खिलाड़ी नंबर-3 पर खेल रहा है उसे भी उसकी सबसे मजबूत पोजिशन पर ही खेलना चाहिए.”
विज्ञापन
मैं बैटिंग ऑर्डर में बदलाव नहीं करना चाहूंगा – नायर
अभिषेक नायर ने आगे यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी को खिलाने के लिए मैं चाहे कितना भी उत्सुक क्यों न हूं, लेकिन मैं बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं करना चाहूंगा. नायर ने कहा, “मैं वैभव को खिलाने के लिए कितना भी उत्सुक क्यों न हूं और उन्हें बेंगलुरु में खेलते हुए देखना भी चाहता हूं, लेकिन मैं बल्लेबाजी क्रम में बिल्कुल बदलाव नहीं करूंगा. उसकी जगह मैं गेंदबाजी में बदलाव करना पसंद करूंगा.”
Abhishek Nayar on Vaibhav Suryavanshi for the 5th T20I – Tempted but wouldn’t play him out of position
Abhishek Nayar said:
"I am very tempted. Are you going to play Vaibhav Suryavanshi out of position? I wouldn't want to see that. If Vaibhav Suryavanshi plays, he should play… pic.twitter.com/GmyFDrsK2Q
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के चारों मैचों में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारतीय पारी की शुरुआत की है. इस सीरीज में अभिषेक और सैमसन की जोड़ी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. अभिषेक ने 4 मैचों में 139 रन बनाए हैं, जिसमें उनका तीसरा टी20 में 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी शामिल है. वहीं, सैमसन ने चार पारियों में 152 रन बनाए हैं. उन्होंने दूसरे टी20 मैच में 41 गेंद पर 82 रन बनाए थे. दोनों खिलाड़ियों की कुछ धीमी पारियों के कारण टीम में बदलाव की चर्चा भी हो रही है और वैभव को मौका देने की मांग भी उठ रही है.
Team India's dominance at home speaks for itself! 🇮🇳🔥
एशियन गेम्स 2026 में एक साथ खेल चुके हैं तीनों खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि एशियन गेम्स 2026 में ये तीनों खिलाड़ी एक साथ खेल चुके हैं. एशियन गेम्स में अभिषेक और वैभव की जोड़ी ने भारतीय पारी की शुरुआत की थी, जबकि सैमसन नंबर-3 पर खेले थे. वहीं, ईशान किशन चौथे नंबर पर और कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में भी इस संयोजन को अपनाया जा सकता है.