Scotland Cricket Team: स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज अलास्डेयर इवांस (Alasdair Evans) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए 2009 में डेब्यू किया था। वो 15 साल तक स्कॉटलैंड की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए 42 वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 58 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 41 विकेट झटके हैं। वो स्कॉटलैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2015, टी20 वर्ल्ड कप 2016 और 2021 में खेल चुके हैं।
‘सोचा नहीं था इंटरनेशनल क्रिकेटर बनूंगा’
अपने डेब्यू मैच को याद करते हुए उन्होंने कहा, “एक रात मुझे हेड कोच पीट स्टिंडल का कॉल आया था। इसके बाद मुझे कनाडा के खिलाफ एबरडीन ग्राउंड में डेब्यू करने का मौका मिला था। मुझे कवर तौर पर जुड़ने को कहा गया था। उस समय टीम के कई खिलाड़ी चोटिल थे। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेटर बनूंगा। इसी वजह से जब मुझे पहली बार कॉल आया तो मैंने सोचा था कि कोई मजाक कर रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं उस स्कॉटलैंड टीम का हिस्सा था, जिसने देश में खेल को आगे बढ़ाने की कोशिश की। मुझे गर्व हैं कि मैंने अपने देश के लिए वर्ल्ड कप खेला है। मैं इतने सालों तक इस टीम का हिस्सा बन कर गौरवान्वित हूं।”
ये भी पढ़ें:- धोनी की चाल, जोगिंदर शर्मा का ओवर और श्रीसंत का कैच; भारत ने पाकिस्तान को ऐसे चटाई थी धूल
साथी खिलाड़ियों को कहा धन्यवाद
अलास्डेयर इवांस ने कोच और साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘इस पंद्रह साल के लंबे सफर में मुझे कई अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। इसमें मेरी टीम के साथी, कोच और स्टाफ शामिल हैं। उनकी मदद के बिना मैंने इतने लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल पाता। उन्होंने इस सफर को और ज्यादा यादगार बना दिया।
कोच ने कही ये बात
अलास्डेयर इवांस को लेकर स्कॉटलैंड के हेड कोच डॉग वॉटसन ने कहा कि वो बेहद शानदार इंसान हैं। वो युवा तेज गेंदबाजों के लिए एक अच्छा उदाहरण हैं। चेंजिंग रूम में उनकी कमी खलेगी।
ये भी पढ़ें:- Video: दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानें पिच पर किसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
4 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines