Charlie Cassell World Record ODI Debut: क्रिकेट की दुनिया में नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा स्कॉटलैंड और ओमान के बीच सोमवार को खेले गए मुकाबले में सामने आई। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के तहत स्कॉटलैंड के डंडी में खेले गए मुकाबले में चार्ली कैसल ने अपना पहला वनडे मैच खेला और उसमें गेंदबाजी का ऐसा जलवा दिखाया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। तेज गेंदबाज चार्ली कैसल ने अपने डेब्यू में 7 विकेट चटका डाले। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
डेब्यू में चटकाए 7 विकेट
चार्ली कैसल डेब्यू में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 5.4 ओवर में 21 रन देकर 7 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर फेंका। उन्होंने 12वें ओवर में पहला ओवर फेंक पहली ही गेंद पर जलवा दिखाया। इस ओवर में उन्होंने पहली गेंद पर जीशान मकसूद को एलबीडब्ल्यू किया। उसके बाद उन्होंने दूसरी ही गेंद पर अयान खान को बोल्ड मारा। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए, लेकिन सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए चौथी गेंद पर खालिद कैल को आउट कर लगातार विकेट चटकाए। इसके बाद 14वें, 18वें, 20वें और 22वें ओवर में विकेट चटकाकर ओमान की टीम को नेस्तनाबूत कर दिया। चार्ली कैसल की शानदार गेंदबाजी के आगे ओमान की टीम महज 21.4 ओवर में 91 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसका पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने 17.2 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। चार्ली कैसल 7 विकेट चटकाकर डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।
तोड़ डाला कागिसो रबाडा का विकेट
चार्ली कैसल ने इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कागिसो रबाडा का विकेट चटकाया। रबाडा ने 9 साल पहले 10 जुलाई 2015 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया था। रबाडा ने 8 ओवर में महज 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। वेस्ट इंडीज के गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स भी डेब्यू में 6 विकेट चटका चुके हैं।
वनडे में बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले दुनिया के 7वें गेंदबाज
चार्ली कैसल इसके साथ ही वनडे में बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले दुनिया के 7वें नंबर के गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में सबसे ऊपर श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास का नाम है। जिन्होंने 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। वह वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी 12 रन देकर 7 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा 15 रन देकर 7 विकेट, अफगानिस्तान के राशिद खान 18 रन देकर 7 विकेट, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 19 रन देकर 7 विकेट और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू बिशेल 20 रन देकर 7 विकेट चटका चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, इन 15 खिलाड़ियों पर नजर
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
9 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
14 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
32 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
54 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines