Sarfaraz Khan Test Debut : इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर रहे सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया। सरफराज खान ने अपना अर्धशतक सिर्फ 48 गेंदों पर लगाया। सरफराज खान की इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। सरफराज के इस अर्धशतक का स्वागात पिता के साथ-साथ मैदान पर मौजूद फैंस भी किया। लंबे समय से भारतीय टीम में अपनी बारी का इंताजार करने वाले सरफराज खान भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 311वें खिलाड़ी बने हैं। सरफराज खान के इस अर्धशतक के अलावा उन्होंने जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारी भी की थी। सरफराज खान ने 66 गेंदों पर 62 रन की यादगार पारी खेली।
डेब्यू पर जड़ा अर्धशतक
टेस्ट करियर का पहला मैच खेल रहे सरफराज खान भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले भारत के 311वें खिलाड़ी बने हैं। उन्हें अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप दी थी। जिसके बाद वह उसे लेकर सीधा अपने पिता की तरफ गए। जिसे देखकर उनके पिता भी भावुक हो गए थे। वहीं अब दर्शक दीर्घा में बैठे पिता के सामने सरफराज खान ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। सरफराज खान ने पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक पूरा किया।
तब मैदान पर बैठे उनके पिता के साथ-साथ उनकी वाइफ रोमाना भी भावुक हो गई थीं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर आए सरफराज खान ने पहली बॉल से ही आक्रामक रूख अपनाए रखा था। वह हर गेंदबाज के खिलाफ बड़े शॉट खेलते हुए नजर आए थे। बता दें कि सरफराज खान का यह अर्धशतक सिर्फ 48 गेदों पर आया था।
डेब्यू पर बनाया खास रिकॉर्ड
सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। सरफराज खान टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। सरफराज खान से पहले हार्दिक पंड्या ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू में 48 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। वहीं टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज ऑफ पटियाला के नाम हैं। जिन्होंने 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान का रिकॉर्ड शानदार
भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने से पहले सरफराज खान इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी सारे रन बनाए हैं। 45 फर्स्ट क्लास मैच में सरफराज खान ने 69.85 की औसत के साथ 3912 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। बता दें कि सरफराज खान के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1 तिहरा शतक लगाने का सिर्फ कमाल का रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रोहित के बाद जडेजा ने दिखाया कमाल, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
ये भी पढ़ें- Rohit Sharma Century IND vs ENG: रोहित शर्मा ने ठोका 47वां शतक, एक पारी में बना दिए 3 रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : टेस्ट में रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
15 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines