Sarfaraz Khan: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेलनी है. सीरीज के लिए भारतीय टीम 7 अगस्त से अभ्यास मैच खेल रही है. सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ गई है. टीम का स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है. हालांकि बीसीसीआई ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन खबरों की मानें तो बाएं हाथ के ये स्टार बल्लेबाज अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाया है.

सरफराज खान को मिल सकती है जगह

साई सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. लेकिन वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि बीसीसीआई की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. ऐसे में अब सुदर्शन की जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. उन्हें साई सुदर्शन की जगह मौका मिलने की उम्मीद है. सरफराज ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 21 महीने पहले खेला था.

---विज्ञापन---

उन्होंने नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का आखिरी बार प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद से इस खिलाड़ी को नजरअंदाज किया जा रहा है. हालांकि अब उनके लिए उम्मीदें एक बार फिर से जगी हैं. माना जा रहा है कि सरफराज को चयनकर्ता श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: श्रीलंका में नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला, 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे

---विज्ञापन---

भारत के लिए किया है शानदार प्रदर्शन

15 फरवरी 2024 को सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने इस पहली पारी में शानदार 62 रन बनाए थे. हालांकि वह रन आउट हो गए थे. इस मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने नाबाद 68 रन बनाए थे. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने साल 2024 में 150 रनों की शानदार पारी भी खेली थी. अब तक भारत के लिए उन्होंने 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 37.10 की औसत के साथ 371 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SLC XI: श्रीलंका में गूंजा RCB का नाम! 

---विज्ञापन---