Sarfaraz Khan Jersey Number ’97’ Special Connection With Father: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद सरफराज खान लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं उनके डेब्यू के लम्ह से बुधवार 21 फरवरी को जारी हुई ताजा आईसीसी रैंकिंग तक हर जगह उनकी चर्चा हुई। अब उनकी जर्सी नंबर पर भी चर्चा होने लगी है। दरअसल सरफराज खान 97 नंबर की जर्सी पहनते हैं। उनकी जर्सी नंबर के पीछे का एक खास राज है और इसका कनेक्शन उनके पिता नौशाद खान से है।
सरफराज क्यों पहनते हैं 97 नंबर की जर्सी?
सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने अपने बेटे सरफराज को इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल बनाने के लिए काफी कठिन परिश्रम किया है। उनकी मेहनत तब सफल हुई जब सरफराज को अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप सौंपी। उनकी जर्सी के पीछे दिखा 97 नंबर। तब तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन उनके पिता नौशाद खान ने खुद इसके पीछे का कारण बताया है।
पिता के नाम से खास कनेक्शन
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि हिंदी में 9 और 7 को कहते हैं नौ और सात। इसे साथ में लिख सकते हैं (नौ सात)। जबकि उनके पिता का नाम है नौशाद (नौ शाद), यह काफी मिलता जुलता है। इसलिए सरफराज ने अपने पिता को सम्मान देने के लिए इस खास जर्सी नंबर को चुना है। यह जानकारी खुद नौशाद खान ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ सरफराज ही नहीं, उनके छोटे बेटे मुशीर खान का जर्सी नंबर भी अंडर 19 लेवल पर 97 है। मुशीर ने हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान सुर्खियां बटोरी थीं।
डेब्यू टेस्ट में सरफराज का जलवा
सरफराज खान ने अपने टेस्ट डेब्यू में पहली पारी में 62 रन बनाए थे और दुर्भाग्यवश रनआउट हो गए थे। दूसरी पारी में उनके बल्ले से 68 रन नाबाद रहते हुए निकले थे। उनके डेब्यू के बाद सरफराज के पिता नौशाद खान की भावुक तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं। उन्हें उसके बाद कमेंट्री बॉक्स में भी देखा गया था। फिर उसके बाद लगातार उनके बारे में और सरफराज के बारे में अलग-अलग चर्चाएं हुईं। सरफराज के पिता नौशाद खान खुद भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। पर वह इंटरनेशनल लेवल तक नहीं पहुंच पाए लेकिन उनके बेटे ने उनके सपने को पूरा कर दिया।
यह भी पढ़ें-सरफराज खान का टेस्ट डेब्यू के बाद आईसीसी रैंकिंग में जलवा, पहली बार में ही धमाकेदार एंट्री
यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैदान पर लौटेंगे रैना, गेल और सहवाग, आईवीपीएल में दिखेगा जलवा; कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
54 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
8 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines