Sarfaraz Khan Major Setback Out of Top 100 ICC Test rankings
विज्ञापन

सरफराज खान का टेस्ट डेब्यू के बाद आईसीसी रैंकिंग में जलवा, पहली बार में ही धमाकेदार एंट्री

Sarfaraz Khan ICC Test Rankings: भारतीय टीम में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद सरफराज खान का पहली आईसीसी रैंकिंग में भी जलवा दिखा है। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में 130 की औसत से 130 रन बनाए थे। राजकोट टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने फिफ्टी लगाई थी। अब रैंकिंग में भी उन्होंने कमाल किया है।

Sarfaraz Khan ICC Test Rankings: भारतीय टीम के बल्लेबाजों को ताजा आईसीसी रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। यशस्वी जायसवाल 14 स्थान की छलांग के साथ टॉप 15 में आ गए हैं। इतना ही नहीं राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने भी पहली बार आईसीसी रैंकिंग की लिस्ट में एंट्री की और उनका जलवा भी देखने को मिला। उन्होंने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 62 रन और दूसरी पारी में 68 रन नाबाद रहते हुए बनाए थे। दोनों पारी में कुल मिलाकर उनके 130 रन थे और उनका औसत भी 130 का था। अब इसका फल उनको ताजा आईसीसी रैंकिंग में मिला है।

सरफराज खान की धमाकेदार एंट्री

सरफराज खान ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज टेस्ट क्रिकेट से किया। उन्होंने अपने करियर की पहली आईसीसी रैंकिंग में ही धमाकेदार एंट्री कर ली। उन्होंने एंट्री करते हुए ही टॉप 100 में एंट्री कर ली। वह इस लिस्ट में 75वें स्थान पर आ गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि रैंकिंग आते ही खिलाड़ी का नाम उसमें आ जाए। लेकिन यह सरफराज हैं बॉस, यह वो सोना हैं जिनकी चमक लंबे समय से दिख रही थी पर दुनिया के सामने इंटरनेशनल क्रिकेट में आ नहीं पा रही थी। अब उन्होंने अपने बल्ले से अपने आगमन की ढमक दिखाई और उसका असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिखा।

विज्ञापन

रैंकिंग में किस भारतीय बल्लेबाज को हुआ फायदा

यशस्वी और सरफराज के अलावा भारतीय कप्तान को भी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 13वें से 12वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा 7 स्थान की छलांग के साथ 34वें और शुभमन गिल तीन स्थान के फायदे के साथ 36वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी जो अभी टीम से बाहर हैं, उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है।

विज्ञापन

सरफराज खान भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 311वें खिलाड़ी थे। दिग्गज अनिल कुंबले ने राजकोट टेस्ट से पहले उन्हें टीम इंडिया की कैप सौंपी थी। उनके पिता नौशाद खान और उनकी पत्नी रोमाना जहूर भी वहां मौजूद थीं। उनके डेब्यू के बाद भावुक लम्हों की भी कई तस्वीरें सामने आई थीं। फिर पहले दिन ही उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया था लेकिन दुर्भाग्यवश वह रनआउट हो गए थे।

विज्ञापन

यह भी देखें:- Sarfaraz ने ICC Ranking में आते ही तबाही मचा दी! ऐसा ‘महारिकॉर्ड’ बनाया, Kohli, Sachin को भी हराया!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ