---विज्ञापन---

खेल

सरफराज खान क्यों पहनते हैं ’97’ नंबर की जर्सी? पिता से है खास कनेक्शन, सामने आई वजह

Sarfaraz Khan Jersey Number '97' Special Connection With Father: सरफराज खान 97 नंबर की जर्सी पहनते हैं। उनके जर्सी नंबर का कारण सामने आया है। इसका उनके पिता नौशाद खान से भी खास कनेक्शन है। सरफराज ही नहीं उनके भाई मुशीर भी 97 नंबर की ही जर्सी पहनते हैं। खबर में जानिए आखिर क्या है इसके पीछे का कारण?

Sarfaraz Khan Jersey Number ’97’ Special Connection With Father: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद सरफराज खान लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं उनके डेब्यू के लम्ह से बुधवार 21 फरवरी को जारी हुई ताजा आईसीसी रैंकिंग तक हर जगह उनकी चर्चा हुई। अब उनकी जर्सी नंबर पर भी चर्चा होने लगी है। दरअसल सरफराज खान 97 नंबर की जर्सी पहनते हैं। उनकी जर्सी नंबर के पीछे का एक खास राज है और इसका कनेक्शन उनके पिता नौशाद खान से है।

सरफराज क्यों पहनते हैं 97 नंबर की जर्सी?

सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने अपने बेटे सरफराज को इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल बनाने के लिए काफी कठिन परिश्रम किया है। उनकी मेहनत तब सफल हुई जब सरफराज को अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप सौंपी। उनकी जर्सी के पीछे दिखा 97 नंबर। तब तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन उनके पिता नौशाद खान ने खुद इसके पीछे का कारण बताया है।

---विज्ञापन---

पिता के नाम से खास कनेक्शन

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि हिंदी में 9 और 7 को कहते हैं नौ और सात। इसे साथ में लिख सकते हैं (नौ सात)। जबकि उनके पिता का नाम है नौशाद (नौ शाद), यह काफी मिलता जुलता है। इसलिए सरफराज ने अपने पिता को सम्मान देने के लिए इस खास जर्सी नंबर को चुना है। यह जानकारी खुद नौशाद खान ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ सरफराज ही नहीं, उनके छोटे बेटे मुशीर खान का जर्सी नंबर भी अंडर 19 लेवल पर 97 है। मुशीर ने हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान सुर्खियां बटोरी थीं।

---विज्ञापन---

डेब्यू टेस्ट में सरफराज का जलवा

सरफराज खान ने अपने टेस्ट डेब्यू में पहली पारी में 62 रन बनाए थे और दुर्भाग्यवश रनआउट हो गए थे। दूसरी पारी में उनके बल्ले से 68 रन नाबाद रहते हुए निकले थे। उनके डेब्यू के बाद सरफराज के पिता नौशाद खान की भावुक तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं। उन्हें उसके बाद कमेंट्री बॉक्स में भी देखा गया था। फिर उसके बाद लगातार उनके बारे में और सरफराज के बारे में अलग-अलग चर्चाएं हुईं। सरफराज के पिता नौशाद खान खुद भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। पर वह इंटरनेशनल लेवल तक नहीं पहुंच पाए लेकिन उनके बेटे ने उनके सपने को पूरा कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-सरफराज खान का टेस्ट डेब्यू के बाद आईसीसी रैंकिंग में जलवा, पहली बार में ही धमाकेदार एंट्री

यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैदान पर लौटेंगे रैना, गेल और सहवाग, आईवीपीएल में दिखेगा जलवा; कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

---विज्ञापन---

First published on: Feb 21, 2024 10:03 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola