Sarfaraz Khan ICC Test Rankings: भारतीय टीम के बल्लेबाजों को ताजा आईसीसी रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। यशस्वी जायसवाल 14 स्थान की छलांग के साथ टॉप 15 में आ गए हैं। इतना ही नहीं राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने भी पहली बार आईसीसी रैंकिंग की लिस्ट में एंट्री की और उनका जलवा भी देखने को मिला। उन्होंने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 62 रन और दूसरी पारी में 68 रन नाबाद रहते हुए बनाए थे। दोनों पारी में कुल मिलाकर उनके 130 रन थे और उनका औसत भी 130 का था। अब इसका फल उनको ताजा आईसीसी रैंकिंग में मिला है।
सरफराज खान की धमाकेदार एंट्री
सरफराज खान ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज टेस्ट क्रिकेट से किया। उन्होंने अपने करियर की पहली आईसीसी रैंकिंग में ही धमाकेदार एंट्री कर ली। उन्होंने एंट्री करते हुए ही टॉप 100 में एंट्री कर ली। वह इस लिस्ट में 75वें स्थान पर आ गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि रैंकिंग आते ही खिलाड़ी का नाम उसमें आ जाए। लेकिन यह सरफराज हैं बॉस, यह वो सोना हैं जिनकी चमक लंबे समय से दिख रही थी पर दुनिया के सामने इंटरनेशनल क्रिकेट में आ नहीं पा रही थी। अब उन्होंने अपने बल्ले से अपने आगमन की ढमक दिखाई और उसका असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिखा।
रैंकिंग में किस भारतीय बल्लेबाज को हुआ फायदा
यशस्वी और सरफराज के अलावा भारतीय कप्तान को भी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 13वें से 12वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा 7 स्थान की छलांग के साथ 34वें और शुभमन गिल तीन स्थान के फायदे के साथ 36वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी जो अभी टीम से बाहर हैं, उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ओपनिंग मैच में CSK के सामने होगी आईपीएल की चैंपियन टीम! रिपोर्ट ने किया दावा
यही भी पढ़ें- 6 Sixes in Over: भारतीय बल्लेबाज ने एक ओवर में ठोके 6 छक्के, युवराज सिंह के खास क्लब में शामिल
सरफराज खान भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 311वें खिलाड़ी थे। दिग्गज अनिल कुंबले ने राजकोट टेस्ट से पहले उन्हें टीम इंडिया की कैप सौंपी थी। उनके पिता नौशाद खान और उनकी पत्नी रोमाना जहूर भी वहां मौजूद थीं। उनके डेब्यू के बाद भावुक लम्हों की भी कई तस्वीरें सामने आई थीं। फिर पहले दिन ही उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया था लेकिन दुर्भाग्यवश वह रनआउट हो गए थे।
यह भी देखें:- Sarfaraz ने ICC Ranking में आते ही तबाही मचा दी! ऐसा ‘महारिकॉर्ड’ बनाया, Kohli, Sachin को भी हराया!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
20 mins agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
20 mins agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
2 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
2 hrs agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
3 hrs agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
3 hrs agoLIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट
4 hrs agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines