---विज्ञापन---

खेल angle-right

6 Sixes in Over: भारतीय बल्लेबाज ने एक ओवर में ठोके 6 छक्के, युवराज सिंह के खास क्लब में शामिल

Indian Batsman 6 Sixes in Over Cricket Record: भारत के एक बल्लेबाज ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम इतिहास के पन्ने पर अमर कर दिया है। इस खिलाड़ी ने एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर सिक्सर किंग युवराज सिंह के खास क्लब में एंट्री कर ली है। इससे पहले सिर्फ तीन भारतीय किसी भी स्तर पर ऐसा कर पाए थे।

---विज्ञापन---

Indian Batsman 6 Sixes in Over: क्रिकेट की दुनिया में एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा अद्भुत ही होता है। अक्सर ऐसा कारनामा देखने को नहीं मिलता है। भारत के लिए भी अभी तक कुल तीन खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए थे। लेकिन अब आंध्र प्रदेश के एक बल्लेबाज ने अपना नाम भी इतिहास के पन्नों पर अमर कर लिया है। वह किसी भी टूर्नामेंट में किसी भी स्तर पर ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ युवराज सिंह ही ऐसा कर पाए हैं और वह इकलौते भारतीय हैं। जिस खिलाड़ी ने अब यह कारनामा किया है उसका नाम है वम्शी कृष्णा।

किस टूर्नामेंट में किया कमाल?

आंध्र प्रदेश के वम्शी ने Col CK Nayudu Trophy के मैच के दौरान यह कारनामा किया। यह मुकाबला कडापा में रेलवे के खिलाफ खेला गया। इस मुकाबले में वम्शी कृष्णा ने दमनदीप सिंह के ओवर में छह गेंदों पर लगातार छह छक्के ठोके। उन्होंने इसी के साथ 64 गेंदों पर 110 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह मुकाबले का चौथा और आखिरी दिन था। वम्शी इसी के साथ भारत के लिए ऐसा करने वाले खिलाड़ियों की स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए।

---विज्ञापन---

देखें वम्शी कृष्णा के छह छक्कों वाला वीडियो जिसे BCCI Domestic ने शेयर किया:-

---विज्ञापन---

इस मैच में वम्शी कृष्णा ने सभी छक्के लेग साइड पर लगाए। उन्होंने पहला छक्का स्लॉग स्वीप से जड़ा। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से गेंद को सीधे बाउंड्री पार पहुंचाया। तीसरी गेंद पर कृष्णा ने फुल लेंथ डिलीवरी को पिक किया और डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया। चौथी गेंद पर फिर स्लॉग स्वीप उन्होंने खेला और डीप एरिया में छक्का लगाया। वम्शी ने पांचवां छक्का डीप स्क्वॉर लेग बाउंड्री के ऊपर से लगाया। आखिरी गेंद पर वम्शी कृष्णा ने बैकफुट पर जाते हुए छठा छक्का फिर से डीप एरिया में लगाया।

यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने तोड़ा क्रिस गेल का ‘महारिकॉर्ड’, टी20 में हासिल किया बड़ा मुकाम

---विज्ञापन---

भारत के लिए कब किसने किया ऐसा?

रवि शास्त्री ने सबसे पहले 1985 में यह कारनामा किया था और उनके बाद फिर 22 साल का इंतजार करना पड़ा। मगर शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी में यह कमाल किया था। उसके बाद 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने यह कारनामा किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। उसके बाद 2022 में भारतीय घरेलू क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ ने यह कारनामा कर दिखाया। अब कृष्णा चौथे ऐसे बल्लेबाज बने हैं।

यह भी देखें:- New World Record : 6 Sixes In One Over | Vamshhi Krrishna | Yuvraj Singh

---विज्ञापन---

First published on: Feb 21, 2024 06:14 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola