India vs New Zealand Test: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है। वहीं अब दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को बड़ी खुशखबरी मिली है।
सरफराज खान बने पिता
न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाने वाले धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान अब पिता बन गए हैं। शतक लगाने के दो दिन बाद ही सरफराज खान को ये बड़ी खुशखबरी मिली है। उनकी पत्नी ने पहले बच्चे को जन्म दिया है। सरफराज के पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है।
ये भी पढ़ें:- Video: RCB इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, क्या फाफ और मैक्सवेल होंगे रिलीज?
26 वर्षीय सरफराज ने हाल ही में भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 195 गेंदों पर 18 चौके और तीन छक्के लगाकर 150 रन की शानदार पारी खेली। सरफराज 6 अगस्त, 2023 को कश्मीर की रोमाना जहूर के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। बीएससी की छात्रा रोमाना जहूर की मुलाकात सरफराज खान से एक पारिवारिक संबंध के माध्यम से हुई, और दोस्ती से शुरू हुई यह कहानी प्रेम कहानी में बदल गई।
सरफराज खान ने भारत के लिए अब तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 50 से ज्यादा की औसत से 350 रन बनाए हैं। बेंगलुरु टेस्ट में शतक लगाकर उन्होंने दिखा दिया है कि वह टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए क्यों बेताब थे। सरफराज ने अब टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ये भी पढ़ें:- Emerging Asia Cup 2024: UAE के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गर्दा, भारत ने हासिल की बड़ी जीत
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
10 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
52 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines