Emerging Asia Cup 2024: UAE के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गर्दा, भारत ने हासिल की बड़ी जीत

IND vs UAE: इंडिया ए ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने एक बाद टीम इंडिया ने इमर्जिंग एशिया कप 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था।

ind vs - 2024-10-21T222750.736

IND vs UAE: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया ए ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 7 विकेट से हरा दिया है। इससे पहले यूएई ने टीम इंडिया को 108 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने इस स्कोर को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा पेश कर दिया है।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही

यूएई के 108 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 10.5 ओवर में ही इस स्कोर को हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक पारी खेली। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे अभिषेक ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 58 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में खो दिया था। प्रभसिमरन सिंह 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनके आउट होने के बाद अभिषेक ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान तिलक 18 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद अभिषेक भी आउट हो गए। इसके बाद नेहल और आयुष बडोनी ने टीम इंडिया को जीत दिला दी।

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। यूएई की टीम 16.5 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई थी। टीम इंडिया के लिए रसिख दार सलाम ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा रमनदीप सिंह ने दो, अंशुल कंबोज, वैभव अरोड़ा और नेहल ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन

यूएई के लिए राहुल चोपड़ा ने शानदार फिफ्टी बनाई। उन्होंने 50 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इस मैच में यूएई के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ