Naushad Khan warned people: सरफराज खान के पिता नौशाद खान के नाम पर सोशल मीडिया पर स्कैम चलाया जा रहा है। उनके नाम पर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। जब यह स्कैम बड़े स्तर पर होने लगा, तो हार मानकर नौशाद खान ने इसको लेकर आगाह कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कई सलाह दी है। चलिए आपको बताते हैं नौशाद खान के नाम पर किस तरह के स्कैम चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण नौशाद ने लोगों को आगाह किया है।
ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया से नहीं, बांग्लादेश से है भारत को खतरा, छीन सकता है नंबर 1 का ताज!
‘अपनी मेहनत पर भरोसा करो’
बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नौशाद खान के नाम से आईडी बना ली है और जो खिलाड़ी आईपीएल खेलने की या फिर रणजी खेलने की चाहत रखते हैं उनसे पैसे ठगते हैं। ठग सोशल मीडिया पर खुद को नौशाद खान बताकर लोगों से पैसे मांगते हैं। कहते हैं कि हम आपको आईपीएल में सेलेक्ट करवा देंगे, या फिर रणजी में सेलेक्ट करवा देंगे। इसी को लेकर नौशाद खान ने कैमरे के सामने आकर लोगों को आगाह किया है। नौशाद ने कहा कि इस तरह के फर्जी अकाउंट से सावधान रहें। मैंने किसी से ये बोलकर पैसे नहीं मांगे हैं। अगर क्रिकेट खेलना है, तो इसके लिए अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, किसी को भी पैसे देने से कुछ नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा के सामने कैमरामैन ने की ऐसी गलती, मांगनी पड़ गई माफी; हिटमैन के रिएक्शन ने जीता दिल
सरफराज खान का दिख रहा जलवा
बता दें कि नौशाद खान के दोनों बेटे सरफराज खान और मुशीर खान कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा था। पहली पारी में बल्लेबाज रन आउट हो गए थे, इस कारण से वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके। इसके अलावा वह दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर नाबाद लौटे थे। इस कारण से सरफराज को चौथे टेस्ट मैच में भी मौका दिया गया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि विस्फोटक बल्लेबाज को अगले मैच की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच की टिकट का दाम देखकर फैंस के उड़े होश, करोड़ों में है कीमत
मुशीर खान भी कर रहे हैं कमाल
सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अंडर 19 विश्व कप 2024 में शतकीय पारी भी खेली थी। भारत को अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में भी मुशीर ने बड़ा योगदान दिया था। इस कारण से फैंस यह भी बात करने लगे थे कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 5वें टेस्ट से पहले अचानक धर्मशाला पहुंचे रिंकू सिंह, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
18 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines