हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शुभमन गिल की बहन की पोस्ट पर सारा का खास रिएक्शन वायरल

Sara Tendulkar: क्या आप जानते हैं कि शुभमन गिल की बहन शहनील गिल की इंस्टाग्राम पोस्ट पर सारा तेंदुलकर ने ऐसा क्या रिएक्शन दिया कि वो सोशल मीडिया पर छा गया? सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के बीच दोस्ती की खबरें तो आपने सुनी ही होंगी। अब इन खबरों को और हवा मिल गई है शुभमन गिल की बहन की एक पोस्ट पर सारा के रिएक्शन के बाद। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
shubman gill and shahneel gill

Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे शुभमन गिल और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता है लेकिन शुभमन गिल की बहन शहनील गिल और सारा तेंदुलकर के बीच की दोस्ती काफी खास है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आती हैं। बता दें हाल ही में शहनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की। शहनील गिल की इस पोस्ट पर सारा ने खास रिएक्शन दिया है, जो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सारा का ये रिएक्शन देखकर साफ पता चलता है कि दोनों के बीच की दोस्ती कितनी गहरी और मजबूत है।

शहनील गिल ने कैप्शन में क्या लिखा

शहनील गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हंस वाला सफेद,” क्योंकि उन्होंने सफेद कलर का लहंगा पहना हुआ। बता दें शहनील गिल की ये तस्वीरें किसी खास फंक्शन के दौरान की हैं। जिसमें वो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं और फैंस भी उनकी इस खूबसूरत पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। शहनील भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं।

शहनील गिल की पोस्ट पर सारा तेंदुलकर का खास रिएक्शन

शहनील की इन तस्वीरों को देखकर सारा तेंदुलकर भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने शहनील की पोस्ट को लाइक किया। जिसके बाद शहनील की पोस्ट पर शुभमन गिल के फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इन कमेंट्स ने सोशल मीडिया पर फिर एक हल्की-फुल्की चर्चा शुरू कर दी है और फैंस इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सारा की पोस्ट पर शुभमन गिल की बहन का खास रिएक्शन वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें