Sara Tendulkar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की लाइफ का नया चैप्टर शुरू हो गया है, जहां उन्हें सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (एसटीएफ) का नया डायरेक्टर बनाया गया है। जरूरतमंदों की सेवा करने के आधे दशक पूरे होने पर इस फाउंडेशन ने इसको लेकर मुंबई के बॉम्बे क्लब में एक इवेंट कराया, जिसमें इसका ऐलान किया गया।
इतनी छोटी उम्र में ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सारा ने खुशी जताई। सारा ने कहा कि वह वास्तव में इस फाउंडेशन का हिस्सा बनना चाहती थीं और अपने माता-पिता के अच्छे कामों को आगे बढ़ाना चाहती थीं।
मैं सभी की आभारी हूं- सारा
उन्होंने कहा, ‘बड़े होते हुए मैं हमेशा अपने परिवार से प्रेरित रही, जिसने देने की शक्ति के बारे में मेरी समझ को आकार दिया। मुझे फाउंडेशन के काम को देखने और उम्मीद की चिंगारी को देखने का मौका मिला, जो न केवल बच्चों बल्कि पूरे परिवारों के जीवन में रोशनी लाती है। पिछले पांच सालों में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने एक लाख से ज्यादा युवा जीवन को छुआ है, और यह चलते रहने के लिए एक लाख कारण हैं। मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने हम पर विश्वास किया और इस यात्रा को संभव बनाने के लिए हमारे साथ खड़े रहे।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: फिट होने के बाद भी क्यों नहीं खेल रहे मोहम्मद शमी? भारतीय कोच ने अब बताई बड़ी वजह
मैं इस जर्नी के लिए उत्साहित हूं- सारा
उन्होंने आगे कहा, ‘एक डायरेक्टर के रूप में मैं अपने माता-पिता द्वारा शुरू की गई चीजों को आगे बढ़ाने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि हर छोटे सपने पर ध्यान दिया जाए और उसका पोषण किया जाए। मैं इस जर्नी के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि हम उन बच्चों के लिए संभावनाओं की दुनिया को रोशन करते हैं जो भविष्य हैं।’
इवेंट में शामिल हुए कई दिग्गज क्रिकेटर्स
इस दौरान मेहमानों के सामने एक शॉर्ट फिल्म भी चलाई गई, जिसमें फाउंडेशन के काम दिखाए गए। इस इवेंट में कोल्डप्ले के मशहूर सिंगर क्रिस मार्टिन भी मौजूद थे और उन्होंने मंच पर सचिन तेंदुलकर के साथ अकेले में बातचीत की। उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर प्रवीण आमरे, इरफान पठान, अजीत अगरकर और अजय जडेजा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: विनोद कांबली को तलाक देना चाहती थीं एंड्रिया हेविट, फिर ऐसे बदला मन, किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
4 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines