T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 2 जून से ICC के इस मेगा इवेंट का आगाज होगा। भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 9 जून को टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान क्रिकेट टीम से होगा। टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। टीम में ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में 2 विकेटकीपर बल्लेबाजों को जगह दी गई है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि इन दोनों विकेटकीपर्स में से प्लेइंग 11 में किसे मौका मिल सकता है।
IPL 2024 में पंत और संजू का प्रदर्शन
IPL 2024 में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो संजू सैमसन ने अब तक खेले 11 मैच की 11 पारियों में 67.28 की औसत और 163.54 की स्ट्राइक रेट से 471 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 फिफ्टी लगाई हैं। मौजूदा सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 86 रन है। संजू मिडिल ऑर्डर में स्पिनर्स को अच्छे से खेल रहे हैं। 17वें सीजन में अब तक कोई भी स्पिनर उनका विकेट नहीं चटका पाया है। स्पिनर्स के विरुद्ध 145.79 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 107 गेंदों पर 156 रन बनाए हैं।
पंत ने बनाए हैं 413 रन
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने IPL 2024 में अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने 41.30 की औसत और 156.43 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। 17वें सीजन में पंत 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। IPL 2024 में में अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 88 रन है। पंत को जगह मिलने से मिडिल ऑर्डर में एक लेफ्ट हेड बल्लेबाज होगा।
टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल में दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो ऋषभ पंत ने 66 मैच की 56 पारियों में 987 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 22.43 की और स्ट्राइक रेट 126.37 की रही है। पंत के नाम इस प्रारूप में 3 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 65* रन है। वहीं संजू सैमसन ने 25 टी20 इंटरनेशनल की 22 पारियों में 374 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 18.70 की और स्ट्राइक रेट 133.09 की रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में संजू के नाम 1 फिफ्टी दर्ज है।
ये भी पढ़ें: GT Vs CSK Preview: चेन्नई का खेल बिगाड़ सकती है गुजरात, दोनों टीमों में कई बदलाव की गुंजाइश
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से आज दूसरी टीम होगी बाहर, बदल जाएगी प्वाइंट्स टेबल की तस्वीर
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines