हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में संजू सैमसन ने पढ़े कसीदे, कहा- उसे किसी न किसी तरह टीम में आना ही था

Sanju Samson-Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने बल्ले से धमाल मचाते हुए 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, मैच के बाद संजू ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उसे किसी न किसी तरह टीम में आना ही था.

विज्ञापन
संजू सैमसन ने दूसरे टी20 मैच में खेली 57 रनों की बेहतरीन पारी (PIC Credit - X)

Sanju Samson-Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बल्ले से जमकर गदर काटा. सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के भी जड़े. हालांकि, वह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और पहले मैच में सिर्फ 10 रन पर आउट होने के बाद प्लेइंग 11 में उनकी जगह पर खतरा मंडराने लगा था.

लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने धमाकेदार पारी खेलकर अपनी लय हासिल कर ली है और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. वहीं, मैच के बाद संजू ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उसे किसी न किसी तरह टीम में आना ही था.

संजू सैमसन ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौर पर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वैभव को खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन की जगह ही प्लेइंग 11 में जगह मिली थी. इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर संजू को टीम से बाहर कर दिया गया और वैभव को खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने बल्ले से धमाल मचाया. हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों संजू को प्लेइंग 11 में जगह मिली, जबकि वैभव बेंच पर बैठे रहे. दूसरे टी20 में धमाकेदार पारी खेले के बाद संजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव को लेकर खुलकर बात की.

विज्ञापन

संजू ने कहा, “भारतीय टीम को संभालना कोई आसान काम नहीं है. आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं जिसने 700-800 रन बनाए हों. मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था. उसके बाद उसने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि उसे किसी न किसी तरह टीम में आना ही था. मैं 2-3 मैचों में अच्छा नहीं खेल पाया था और वह अच्छी फॉर्म में था. हम उस सीरीज में मैच जीतना चाहते थे. लीडरशिप के नजरिए से यह बात पूरी तरह समझ में आती है. जैसा कि मैंने पहले कहा, मैं खुद भी ऐसी स्थिति से गुजरा हूं और IPL फ्रेंचाइजी में कप्तान के तौर पर मैंने भी मुश्किल फैसले लिए हैं, इसलिए मैं यह बात समझता हूं.”

ये भी पढ़ें- आकिब नबी ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, ग्लेमोर्गन के खिलाफ काउंटी मैच में झटके 4 विकेट

विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज के दौरान कोच गंभीर से हुई थी बातचीत

संजू ने आगे अपने बयान में कहा कि, “ऐसी स्थिति में लीडरशिप के साथ बातचीत काफी अहम हो जाती है. इंग्लैंड सीरीज के दौरान भी कोच गौतम गंभीर के साथ इसको लेकर बातचीत की थी. किसी के लिए इस तरह के मुश्किल फैसले लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है, लेकिन लीडरशिप के तौर पर हम टीम को सबसे आगे रखते हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कठिन फैसले लिए जाते हैं.”

दूसरे टी20 मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किय था. भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए. जवाब में उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 57 रनों की धमाकेदार पारी के बदलौत 14.5 ओवर में ही 3 विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया. संजू के अलावा, अभिषेक शर्मा ने 39 रन और ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WPL 2027 ऑक्शन की तारीख आई सामने, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में लग सकती है खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola