Virat Kohli-Sanju Samson: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. भारत के लिए डेब्यू करने के बाद से ही कोहली ने अपनी कड़ी मेहनत, सख्त डाइट और अनुशासित लाइफस्टाइल के दम पर आज भी खुद को फिट रखा है और क्रिकेट में फिटनेस को नए और ऊंचे स्तर पर पहुंचाया है. आज विराट की फिटनेस युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल बन चुकी है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने फिटनेस को लेकर कोहली से सलाह मांगी थी. संजू ने कोहली की सलाह करीब डेढ़ साल तक फॉलो किया, लेकिन फिर छोड़ दिया.
---विज्ञापन---
विराट कोहली ने संजू सैमसन को दी थी बड़ी सलाह
जियोस्टार के शो 'बिलीव' में बातचीत के दौरान संजू सैमसन ने बताया कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए जरूरी डाइट और रूटीन बनाए रखने के लिए विराट कोहली से सलाह मिली थी. उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि विराट भाई कैसे हैं. वह हमेशा साफ और ईमानदारी से अपनी बात रखते हैं. अगर आपको किसी चीज में सुधार की जरूरत है तो वह बिना झिझक बता देते हैं. जिम में वह जिस तरह खुद को हैंडल करते हैं, उनमें एक अलग ही आग होती है और मुझे उनकी यही बात बहुत पसंद है."
---विज्ञापन---
सैमसन ने आगे बताया, "भारतीय टीम के कैंप के दौरान हम दोनों एक साथ जिम में वर्कआउट कर रहे थे. मैंने उनसे पूछा, 'पाजी, मुझे क्या करना चाहिए? मुझे भी कुछ बताइए.' तब उन्होंने कहा कि अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय तक सफल रहना है तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी."
---विज्ञापन---
डेढ़ साल तक फॉलो करने के बाद छोड़ दिया
संजू सैमसन ने आगे बताया कि विराट कोहली ने उन्हें खाने-पिने, रिकवरी और लाइफस्टाइल की अहमियत समझाई थी. उन्होंने कहा, "विराट भाई ने बताया कि उनकी जर्नी में क्या चीजें सबसे ज्यादा काम आईं. उन्होंने कहा कि कौन-सा भोजन शरीर की रिकवरी में मदद करता है और कौन-सा नहीं. उन्होंने मुझसे कहा कि अगर अगले 10 साल तक इसी अनुशासन के साथ रहोगे तो तुम्हारा करियर शानदार होगा. मैंने करीब एक से डेढ़ साल तक उनकी सलाह का पूरी तरह पालन किया, लेकिन उसके बाद मैं उसी ट्रैक पर नहीं रह सका."
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- 33 की उम्र में सारांश जैन को मिला टीम इंडिया में मौका, अब डेब्यू करते ही तोड़ देंगे 28 साल पुराना रिकॉर्ड
एशियन गेम्स में खेलते नजर आएंगे संजू सैमसन
31 वर्षीय संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. संजू ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाकर भारत के टॉप स्कोरर रहे थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए. हालांकि, इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जिसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली.
---विज्ञापन---
हालांकि, सैमसन एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं. एशियन गेम्स 17 सितंबर से जापान में शुरू होगी, जहां वह एक बार फिर खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे और भारत को सफलता दिलाना चाहेंगे.