---विज्ञापन---

खेल angle-right

LIVE मैच में हुई ‘लड़ाई’ पर संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sanju Samson and Heinrich Klaasen: आईपीएल 2026 में हाल ही में हुए एक मैच के दौरान संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. इस विवाद पर अब सैमसन और क्लासेन अपनी चुप्पी तोड़ी है. दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

---विज्ञापन---

Sanju Samson and Heinrich Klaasen: हाल ही में चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले के दौरान संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच लड़ाई हो गई थी. क्लासेन के आउट होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी, जिससे माहौल गरमा गया था.

आमतौर पर शांत और मिलनसार स्वभाव के माने जाने वाले सैमसन को इस तरह गुस्से में देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे. इस लड़ाई पर अब दोनों खिलाड़ियों ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

---विज्ञापन---

सैमसन और क्लासेन ने एक-दूसरे के लिए शेयर किया पोस्ट

आईपीएल 2026 में मैच के दौरान मैदान पर हुई तीखी बहस के कुछ दिनों बाद आखिरकार संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताते हुए यह साफ कर दिया कि मैदान की लड़ाई अब खत्म हो चुकी है. दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस विवाद को खत्म करने का संकेत दिया है.

सैमसन ने क्लासेन के साथ गले मिलते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “मैदान पर ऐसी चीजें होती रहती हैं, लेकिन मैदान के बाहर इस बेहतरीन इंसान के लिए मेरे दिल में बहुत प्यार और सम्मान है.”

---विज्ञापन---

वहीं, क्लासेन ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, “दोस्त, तुम्हारे लिए भी बहुत प्यार और सम्मान. तुम्हें खेलते देखना हमेशा शानदार लगता है. अपना खेल जारी रखो. सब ठीक है. अब हमारी अगली भिड़ंत का इंतजार रहेगा.”

ये भी पढ़ें- W,W,W,W,W,W… एक ओवर में 6 विकेट, क्रिकेट इतिहास में इन 2 गेंदबाजों ने किया है ऐसा चमत्कार, देखकर दुनिया रह गई हैरान

क्यों हुई थी लड़ाई?

यह घटना उस समय हुई थी जब हैदराबाद की टीम 182 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था. 47 रन बनाकर खेल रहे क्लासेन को नूर अहमद ने स्टंप आउट कराया. विकेट के बाद क्लासेन और सैमसन के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसने मैदान पर माहौल गर्मा दिया. पवेलियन लौटते समय क्लासेन, संजू से कुछ कहते हुए दिखाई दिए, जिसपर सैमसन ने भी जवाब दिया. हालांकि, मैदान पर मौजूद बाकी खिलाड़ियों ने दोनों को अलग कर मामले को संभाल लिया.

---विज्ञापन---

हालांकि, इस झटके के बावजूद हैदराबाद ने शानदार वापसी की और 19 ओवर में 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया. हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

प्लेऑफ में पहुंची SRH, CSK की उम्मीदें भी बरकरार

पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 13 मैचों में 8 जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. अब टीम का आखिरी लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होगा. दूसरी तरफ, हार के बावजूद चेन्नई की टीम अभी भी गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. हालांकि, उसे अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस को हराने के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- MI के खराब IPL सीजन से शर्मसार तिलक वर्मा ने अंबानी परिवार से रखी मांग, हार्दिक-रोहित समेत बुमराह भी होंगे हैरान!

First published on: May 20, 2026 04:45 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola