MI के खराब IPL सीजन से शर्मसार तिलक वर्मा ने अंबानी परिवार से रखी मांग, हार्दिक-रोहित समेत बुमराह भी होंगे हैरान!

Tilak Varma: तिलक वर्मा का कहना है कि जब तक वह मुंबई इंडियंस के लिए एक ट्रॉफी नहीं जीत पाते वह इस टीम का साथ छोड़कर जाने वाले नहीं हैं. तिलक का बयान चर्चा में है.

Cricket News - 2026-05-20T162953.020
1 / 6

Tilak Varma: आईपीएल 2026 में अब तक तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में तिलक ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाई थी. तिलक भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप 2025 जीत चुके हैं. इन दोनों टूर्नामेंट में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी का प्रदर्शन उमदा रहा था. अब तिलक ने मुंबई इंडियंस से बड़ी मांग कर दी है.  

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने क्या कहा?

तिलक वर्मा ने क्या कहा?2 / 6

तिलक ने अपने बयान में कहा "हमें बहुत खेद है कि हम इस साल ऐसा नहीं कर पाए. जब ​​तक मैं एमआई के लिए चैंपियनशिप नहीं जीत लेता, मैं नहीं छोड़ूंगा. मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैंने विश्व कप, एशिया कप और अन्य खिताब जीते हैं. एमआई की एक बड़ी विरासत है, और मैं इस विरासत को और ऊंचा रखना चाहता हूं." ये भी पढ़ें:  हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, फिसलती जुबान से निकली गाली

विज्ञापन

मुंबई के लिए ऐसा रहा ये सीजन

मुंबई के लिए ऐसा रहा ये सीजन3 / 6

तिलक वर्मा ने अब तक मुंबई इंडियंस के लिए 12 मैचों की 12 पारियों में 33.60 की औसत के साथ 336 रन बनाए हैं. उन्होंने 162.31 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. तिलक ने एक शतक और 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का दावा मजबूत

दूसर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

दूसर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर4 / 6

वह मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. पहले नंबर पर रियान रिकेल्टन हैं, जिन्होंने, मुंबई के लिए 10 मैचों की 10 पारियों में 47.77 की औसत के साथ 441 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के खिलाफ यादगार पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ यादगार पारी5 / 6

मुंबई को आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर जीत दिलाई थी. उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए थे. एक समय ये मुकाबला मुंबई के लिए फंस चुका था. लेकिन तिलक ने अपनी शानदार पारी के दमपर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को जीत दिलाई थी.

ऐसा है आईपीएल करियर

ऐसा है आईपीएल करियर6 / 6

आईपीएल 2022 से तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक और किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेला है. तिलक ने अब तक आईपीएल के 66 मैच में 36.70 की औसत के साथ 1835 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन