Sanjiv Goenka On Rishabh Pant: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए दिल खोलकर खजाना खोल दिया। टीम ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा। पंत के लिए मेगा ऑक्शन में कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन आखिर में एलएसजी ने बाजी मारी। पंत को इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि टीम उन्हें नया कप्तान भी बना सकती है। पंत को कप्तान बनाने को लेकर टीम के मालिक संजीव गोयनका से भी सवाल पूछा गया।
‘स्पोर्ट्स तक’ से बातचीत के दौरान उन्होंने इस सवाल का सीधे तौर पर तो जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने बताया कि टीम नए कप्तान की जल्द ही घोषणा करेगी। उन्होंने कहा, ‘एक बात मैं कह सकता हूं कि पंत, निकोलस पूरन और डेविड मिलर जैसे मजबूत खिलाड़ियों के साथ हमारे पास एक मजबूत टीम होगी। मैं तुलना करने वाला व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन तीनों खिलाड़ियों के साथ यह बहुत ही अच्छी लाइनअप है।’
यह भी पढ़ें: पंत की सैलरी में 20 बार बिक जाएंगे बाबर-शाहीन जैसे खिलाड़ी, IPL के सामने PSL चिल्लर पार्टी!
पंत हमारी जरूरतों को पूरा कर रहे थे- गोयनका
उन्होंने आगे कहा, ‘देखिए हम शुरू से ही स्पष्ट थे। हम जानते थे कि हम श्रेयस अय्यर और पंत दोनों को एक साथ नहीं खरीद सकते थे। अगर हमारे पास दोनों खिलाड़ियों को खरीदने का ऑप्शन होता तो भी हम दोनों को एकसाथ खरीदना पसंद नहीं करते। ऋषभ पंत की बात करें तो वह हमारी जरूरतों को पूरा कर रहे थे और यही वजह है कि हमने उनके लिए पूरी कोशिश की थी।’
पंत ने रच दिया इतिहास
पंत ने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ते हुए मेगा ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नीलामी से पहले की रिपोर्ट्स के उलट चेन्नई सुपर किंग्स या पंजाब किंग्स ने उन पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, क्योंकि लखनऊ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बोली लगाने की जंग शुरू कर दी, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद भी इसमें शामिल हो गया। लखनऊ ने आखिरकार 20.75 करोड़ रुपये की कीमत के साथ बाजी मारी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपने राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। एलएसजी ने इसके बाद उनके लिए 27 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
यह भी पढ़ें: क्या सऊदी अरब शुरू करेगा IPL से भी बड़ी क्रिकेट लीग? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
11 mins agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
28 mins agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
52 mins agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
1 hr agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
2 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
2 hrs agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines