क्या सऊदी अरब शुरू करेगा IPL से भी बड़ी क्रिकेट लीग? सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब में आयोजित होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की खबरें एक समय खूब चर्चा में थी। अब सऊदी अरब ने इस लीग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

IPL (1)

IPL 2025 Mega Auction: क्रिकेट अपने पैर दुनिया भर में पसार रहा है। इस खेल की चमक अब लगभग छोटे और बड़े देशों में देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में आईपीएल ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा शहर में किया गया था। जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी। पिछले साल एक खबर सुर्खियों में थी कि सऊदी अरब आईपीएल से भी बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन सऊदी अरब में करवाने वाला है। अब खुद सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन (एसएसीएफ) के अध्यक्ष हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस सऊद बिन मिशाल अल सऊद ने बड़ा अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

सऊदी अरब ने साझा किया बड़ा अपडेट

सऊदी अरब ने दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग कराने की खबरों को खारिज कर दिया है। सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन (एसएसीएफ) के अध्यक्ष हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस सऊद बिन मिशाल अल सऊद ने इस बात की पुष्टि कर दी है और इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने माना कि सऊदी ऐसी कोई लीग शुरू नहीं करना चाहता है।

विज्ञापन

सऊदी अरब के राजकुमार ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2024 के दौरान पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सच नहीं है। हालांकि उन्होंने भविष्य में आईपीएल के मैच की मेजबानी को लेकर भी अपनी भूमिका को स्पष्ट किया। प्रिंस ने माना कि इस पर बीसीसीआई और एसएसीएफ और सऊदी सरकार चर्चा करेगा।

विज्ञापन

जेद्दा में बनेगा नया स्टेडियम

सऊदी के प्रिंस ने कहा कि रेगिस्तान में क्रिकेट बड़े पैमाने पर शुरू होगा और जल्द ही हम जेद्दा में एक बेहतरीन स्टेडियम तैयार करवाएंगे। आईपीएल नीलामी एक पहला कदम है। इस दौरान उन्होंने जय शाह का शुक्रिया अदा किया और माना कि बिना शाह और सऊदी सरकार के आईपीएल ऑक्शन की मेजबानी संभव नहीं थी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि सऊदी अरब में पहली बार आईपीएल ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इससे पहले आईपीएल की नीलामी यूएई में हो चुकी है। लेकिन सऊदी ने पहली बार आईपीएल और बीसीसीआई के साथ करार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ