Sanjiv Goenka KL Rahul LSG Future: आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल और मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो आईपीएल 2024 के दौरान सुर्खियों में रहा। इस वीडियो में संजीव केएल राहुल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में ये रिपोर्ट्स सामने आईं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है, लेकिन केएल इस बार भी एलएसजी के कप्तान रहेंगे या नहीं, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि गोयनका केएल राहुल को रिटेन करने के पक्ष में नहीं हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स में केएल राहुल के फ्यूचर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बीच संजीव गोयनका का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने केएल के फ्यूचर को लेकर संकेत देने की कोशिश की।
केएल राहुल हमारी टीम के अभिन्न अंग
दरअसल, एलएसजी ने जहीर खान को मेंटर बना दिया है। उन्होंने गौतम गंभीर की जगह ली है। गंभीर के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद से ही ये जगह खाली थी। जहीर के मेंटर बनने के बाद एलएसजी में कुछ और बदलावों को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि केएल राहुल खुद किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं तो कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि केएल को रिलीज किया जा सकता है। अब संजीव गोयनका ने केएल के फ्यूचर पर कहा है कि केएल राहुल हमारी टीम के अभिन्न अंग हैं। गोयनका से जब रिटेंशन और कप्तानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आईपीएल 2025 में कप्तानी पर फैसला लेने के लिए अभी भी समय है। सब कुछ बहुत अच्छी तरह से सोचा जाएगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: गंभीर की जगह लेने को तैयार जहीर, बने लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर
अटकलों पर कमेंट नहीं कर सकता
इसके बाद जब उनसे केएल की कप्तानी के बारे में कुछ और सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा- “मैं अटकलों पर कमेंट नहीं करना चाहता। मैं बस इतना ही कहूंगा कि केएल राहुल हमारे परिवार के सदस्य हैं।” हालांकि, गोयनका चाहते तो केएल की कप्तानी पर भी जवाब दे सकते थे, लेकिन उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। इसके बाद संकेत मिलने लगे हैं कि केएल की कप्तानी जा सकती है, लेकिन वे टीम मेंबर के तौर पर बने रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे ये 3 मैच विनर, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी भारत की टेंशन
हाल ही में खबर आई थी कि केएल राहुल ने कोलकाता जाकर एलएसजी मालिक संजीव गोयनका से उनके हेड ऑफिस में जाकर बात की थी। इस मीटिंग में केएल ने संजीव गोयनका से उन्हें रिटेन करने के बारे में कहा। हालांकि गोयनका ने इस मीटिंग में क्या बात हुई, उस पर चुप्पी साध रखी है।
संबंधित खबरें
आयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
35 mins agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
8 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
9 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
9 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
9 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
10 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
10 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
10 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines