IPL 2025: गंभीर की जगह लेने को तैयार जहीर, बने लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर

Zaheer Khan: महान तेज गेंदबाज जहीर खान अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। वो लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटोर बन गए हैं। इससे पहले इस भूमिका में गौतम गंभीर नजर आ रहे थे। जहीर खान आईपीएल में 100 मैच खेल चुके हैं।

ind vs - 2024-08-28T152048.197

Zaheer Khan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान एक बार फिर से आईपीएल में वापसी करने जा रहे हैं। इस बार वो नई भूमिका में नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में जहीर खान की एंट्री हो गई है। वो लखनऊ सुपर जाएंट्स में मेंटोर की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनसे पहले इस भूमिका को गौतम गंभीर निभा रहे थे। उनकी देखरेख में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था। टीम ने आईपीएल के सीजन 2022 और 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि टीम का प्रदर्शन 2024 में कुछ खास नहीं रहा था।

विज्ञापन

कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं जहीर खान

जहीर खान इसे पहले भी कई सपोर्टिंग स्टाफ के साथ काम कर चुके हैं। वो एलएसजी से पहले वह एक समय पर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन ऑफ मुंबई इंडियंस थे। इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स में कप्तान और कोच की भूमिका को भी निभा चुके हैं। ऐसे में उनके पास युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का भी अनुभव है।

विज्ञापन

जहीर खान ने आईपीएल में 100 मैचों में 102 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल में अपना आखिरी मैच 2017 में खेला था। इस दौरान वो दिल्ली की टीम के कप्तान थे। बता दें कि इस समय लखनऊ टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर हैं। वहीं, लांस क्लूसनर और एडम वोजेस सहायक कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा है जहीर खान का इंटरनेशनल करियर

जहीर खान भारत के महान गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 165 पारियों में 32.95 की एवरेज से 311, वनडे की 197 पारियों में 29.44 की एवरेज से 282 और टी20 की 17 पारियों में 26.35 की एवरेज से 17 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ