---विज्ञापन---

खेल

MI vs RR: टॉस के दौरान रोहित-रोहित चिल्ला रहे थे दर्शक, मांजरेकर ने किया हार्दिक का बचाव

IPL 2024 का 14वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Apr 1, 2024 20:02
Hardik Pandya Rohit Sharma
टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या को करना पड़ा फैंस के गुस्से का सामना। इमेज क्रेडिट- IPL

IPL 2024, MI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 14वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस सीजन मुंबई इंडियंस पहली बार अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला खेल रही है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को फैंस के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। हालांकि, संजय मांजरेकर ने हार्दिक का बचाव किया।

रोहित-रोहित चिल्ला रहे थे दर्शक

टॉस के दौरान जब हार्दिक पांड्या और संजय मांजरेकर बात कर रहे थे तो दर्शकों ने हार्दिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। मैदान में मौजूद कुछ दर्शक रोहित-रोहित चिल्ला रहे थे। ऐसे मांजरेकर हार्दिक के बचाव में आए। उन्होंने दर्शकों से कहा, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए जोरदार तालियां बजाइए एंड विहेव।

---विज्ञापन---

MI के फैसले से नाराज हैं फैंस

बता दें कि जब से रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया गया है, तब से फैंस खासे नाराज हैं। इस सीजन की शुरुआत से पहले MI ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। इसके बाद उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया था। मुंबई के कप्तान बनने के बाद से ही हार्दिक को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक, फैंस हर जगह हार्दिक को ट्रोल कर रहे हैं।

रोहित ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

मुकाबले की बात करें तो मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रेट बोल्ट ने मुंबई के टॉप ऑर्डर को ढेर कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए और गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके साथ ही उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह IPL में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाज (17) बन गए हैं। इससे पहले दिनेश कार्तिक भी लीग में 17 बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत से जुड़े विवाद पर अब उर्वशी रौतेला ने दी सफाई, छोटी हाइट को लेकर कही थी ये बात

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG Head To Head: अपनी पुरानी टीम से भिड़ेंगे केएल राहुल, जरा भी आसान नहीं होगी जीत

First published on: Apr 01, 2024 07:43 PM

End of Article
संबंधित खबरें