भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की शादी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहीं, क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है तो कहीं कहा जा रहा है कि वो किसी बड़े बिजनेसमैन के साथ शादी करेंगी।
सानिया मिर्जा का इसी साल पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ तलाक हुआ था। इसके बाद से ही सानिया मिर्जा की दूसरी शादी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सानिया मिर्जा से पहले उनकी बहन ने भी तलाक के बाद दूसरी शादी रचाई थी, जिससे यह कहा जा रहा है कि वो भी अपनी बहन की तरह जल्द ही अपना घर बसा सकती हैं।
कब हुआ तलाक
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी। दोनों का रिश्ता 14 साल चला। इस वर्ष जनवरी महीने में दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया था। शोएब मलिक ने पाकिस्तान की टीवी अदाकारा सना जावेद से निकाह कर लिया था, जबकि सानिया मिर्जा हैदराबाद में अपने घर में अकेले रह रही हैं।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
कौन हैं सानिया की बहन
सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने मीडिया स्टडीज में डिग्री हासिल की है। उन्होंने कई राष्ट्रीय चैनल में ट्रेनी के रूप में भी काम किया है। अनम मिर्जा ने 2016 में हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर रशीद के साथ शादी रचाई थी, लेकिन 2 साल के बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया और 2019 में अनम ने दिग्गज क्रिकेटर और राजनेता मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन के साथ निकाह कर लिया।
300 करोड़ की मालकिन हैं अनम मिर्जा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनम मिर्जा करीब 300 करोड़ की मालकिन हैं। अनम ने जर्नलिज्म का कोर्स करने के बाद कई राष्ट्रीय स्तर के चैनल में इंटर्नशिप की। इस फील्ड में आगे बढ़ते-बढ़ते 2013 में अचानक उनका मन बिजनेस की तरफ बढ़ गया, जिसके बाद मीडिया से जुड़ी एक वेबसाइट ‘Ink to Change’ को उन्होंने लांच किया, ये एक युवा पत्रकारों के लिए वेबसाइट थी। फिर 2014 में उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा। इस बिजनेस के बाद अनम ने 2022 में एक बड़े रमजान एक्सपो दावत-ए-रमजान की शुरुआत की।
2023 में अनम ने 2014 के ‘The Label Bazaar’ के बाद एक और फैशन लेबल शुरू कर दिया। इसका नाम उन्होंने अपनी और मोहम्मद असदुद्दीन की बेटी दुआ के नाम पर ‘Dua India’ रखा। इसके अलावा अनम अपने यूट्यूब चैनल से भी लाखों रुपये की कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ करीब 331 करोड़ रुपए की है।
क्या सानिया रचाएंगी शादी
सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही है कि सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी जल्द ही निकाह करने वाले हैं। सानिया मिर्जा जहां शोएब मलिक से तलाक के बाद अकेले रह रही हैं। वहीं, मोहम्मद शमी भी पत्नी हसीन जहां से विवाद के बाद अलग रहते हैं। हालांकि सानिया मिर्जा के पिता ने इस बात को निराधार बताते हुए कहा कि ये सब बकवास है। सानिया मिर्जा से शादी को लेकर जब भी सवाल किया जाता है तो वह खुले तौर पर कुछ भी नहीं बोलती हैं। लेकिन माना जा रहा है कि सानिया मिर्जा भी जल्द ही अपनी बहन की तरह दूसरी शादी रचा सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines