IPL 2025 RR vs CSK: आईपीएल 2025 में बीते दिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन-18 का 11वां मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हार का सामना पड़ा। सीजन-18 में ये सीएसके की लगातार दूसरी हार है। इस मैच को जीतने के लिए सीएसके को आखिरी ओवर में 20 रन की दरकरार थी, लेकिन टीम 14 रन ही बना पाई थी। जबकि धोनी भी आखिरी ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में संदीप शर्मा को अपना विकेट दे बैठे थे। संदीप शर्मा एक बार फिर से एमएस धोनी के ऊपर भारी पड़े।
संदीप ने दोहराई साल 2023 वाली कहानी
राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे और एमएस धोनी-रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर थी तो सीएसके फैंस की उम्मीदें भी जगी थी। दूसरी तरफ आखिरी ओवर के लिए कप्तान रियान पराग ने गेंद संदीप शर्मा थमाई और संदीप फिर से फैंस को आईपीएल 2023 वाली कहानी याद दिला थी।
ये भी पढ़ें:- RR vs CSK: W,W,W…हसरंगा ने निकाली CSK के बल्लेबाजों की हेकड़ी, फिर भी नहीं बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
दरअसल आईपीएल 2023 के दौराना राजस्थान बनाम सीएसके मैच में कुछ इस प्रकार की ही सिचुएशन देखने मिली थी। उस समय सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और तब भी गेंद संदीप शर्मा के हाथों में थी और उनके सामने धोनी और जडेजा की जोड़ी थी। उस वक्त भी संदीप ने धोनी को खामोश करने का काम किया था और राजस्थान ने 3 रन से मैच जीत लिया था। वहीं अब एक बार फिर से संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में वहीं पुरानी कहानी दोहराई और राजस्थान को 6 रन से जीत मिली।
थोड़े महंगे साबित हुए थे संदीप शर्मा
इस मैच में संदीप शर्मा थोड़े से महंगे साबित हुए थे, लेकिन आखिरी ओवर के लिए कप्तान रियान पराग ने उनपर भरोसा जताया था। इस मैच में संदीप ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 42 रन खर्च किए थे, जबकि उनको एक ही सफलता मिली थी। 1 सफलता संदीप को एमएस धोनी के रूप में मिली थी।
ये भी पढ़ें:- RR vs CSK: हार के बाद कप्तान गायकवाड़ का बड़ा बयान, बोले- सुधार करने की…
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
5 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
27 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
47 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines