T20 World Cup 2024: IPL 2024 के 38वें मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से रौंदा। इसके साथ ही RR ने प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। दूसरी ओर MI को अगर अंतिम 11 में जगह बनानी है तो अब उन्हें अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे। सोमवार को हुए मुकाबले में संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो रहे। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के लिए दावेदारी मजबूत की है।
शमी चल रहे टीम से बाहर
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में घुटने की सर्जरी कराई थी। इस कारण वह IPL का 17वां सीजन नहीं खेल रहे हैं। IPL 2024 के बाद शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भी शमी खेलेंगे या नहीं इस पर कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शमी फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम को शमी का रिप्लेसमेंट मिल गया है। संदीप शर्मा टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह बना सकते हैं।
बुमराह-सिराज की जगह तय!
विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जगह लगभग पक्की मानी जा रही थी। ऐसे में संदीप तीसरे पेसर की जगह ले सकते हैं। संदीप के अलावा सिलेक्टर्स अर्शदीप सिंह के नाम पर भी विचार कर सकते हैं। हालांकि, IPL 2024 में उन्होंने अब तक ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार के नाम पर चयनकर्ता शायद ही विचार करें।
किफायती गेंदबाजी कर रहे संदीप
सोमावार को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध संदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 4.5 की किफायती इकॉनमी से 18 रन खर्च किए और 5 विकेट चटकाए। उन्होंने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड और जेराल्ड कोएत्ज़ी को अपना शिकार बनाया। संदीप ने IPL 2024 में अब तक 3 मुकाबलें में गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 12.66 की औसत और 6.90 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या खत्म हो गई ओपनिंग की रेस? अब विराट नहीं… ये खिलाड़ी बिखेरे सकता है जलवा
ये भी पढ़ें: DC vs GT Playing 11: 1 बदलाव के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, प्लेऑफ की रेस में बने रहने पर होगी नजर
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
22 mins agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
1 hr agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
2 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
10 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
12 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines