T20 World Cup 2024: खत्म हुई तीसरे पेसर की तलाश! शमी की जगह ले सकता है ये तेज गेंदबाज

T20 World Cup 2024: IPL 2024 के 38वें मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रायल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से रौंदा। मुकाबले में संदीप शर्मा ने 5 शिकार किए।

Sandeep Sharma may get a chance in T20 World Cup 2024 Mohammed Shami

2 जून से खेला जाएगा टी20 विश्व कप 2024।

T20 World Cup 2024: IPL 2024 के 38वें मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से रौंदा। इसके साथ ही RR ने प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। दूसरी ओर MI को अगर अंतिम 11 में जगह बनानी है तो अब उन्हें अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे। सोमवार को हुए मुकाबले में संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो रहे। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के लिए दावेदारी मजबूत की है।

विज्ञापन

शमी चल रहे टीम से बाहर

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में घुटने की सर्जरी कराई थी। इस कारण वह IPL का 17वां सीजन नहीं खेल रहे हैं। IPL 2024 के बाद शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भी शमी खेलेंगे या नहीं इस पर कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शमी फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम को शमी का रिप्लेसमेंट मिल गया है। संदीप शर्मा टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह बना सकते हैं।

विज्ञापन

बुमराह-सिराज की जगह तय!

विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जगह लगभग पक्की मानी जा रही थी। ऐसे में संदीप तीसरे पेसर की जगह ले सकते हैं। संदीप के अलावा सिलेक्टर्स अर्शदीप सिंह के नाम पर भी विचार कर सकते हैं। हालांकि, IPL 2024 में उन्होंने अब तक ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार के नाम पर चयनकर्ता शायद ही विचार करें।

विज्ञापन

किफायती गेंदबाजी कर रहे संदीप

सोमावार को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध संदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 4.5 की किफायती इकॉनमी से 18 रन खर्च किए और 5 विकेट चटकाए। उन्होंने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड और जेराल्ड कोएत्ज़ी को अपना शिकार बनाया। संदीप ने IPL 2024 में अब तक 3 मुकाबलें में गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 12.66 की औसत और 6.90 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ