Rajat Gupta
Read More
---विज्ञापन---
Sandeep Lamichhane: टी20 विश्व कप 2024 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले नेपाल क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। नेपाल के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने वीजा इश्यू के कारण अमेरिका और वेस्टइंडीज की यात्रा नहीं कर पाएंगे। नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास ने संदीप लामिछाने का यूएसए वीजा खारिज कर दिया है। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
संदीप लामिछाने ने एक्स पर लिखा, ‘यूएसई एम्बेसी नेपाल ने वही किया जो उन्होंने 2019 में किया था, उन्होंने यूएसए और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए मेरा वीजा देने से इनकार कर दिया। दुर्भाग्य। मुझे नेपाल क्रिकेट के सभी शुभचिंतकों से खेद है।’ बता दें कि नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप को हाल ही में हाई कोर्ट ने रेप के आरोपों से बरी किया था। ऐसे में उनका टी20 विश्व कप खेलने का रास्ता साफ हो गया था। कोर्ट के फैसले के बाद नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने संदीप को विश्व कप स्क्वॉड में शामिल करने का निर्णय लिया था।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए नेपाल टीम: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्टेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी।
And the @USEmbassyNepal did it again what they did back in 2019, they denied my Visa for the T-20 World Cup happening in USA and West Indies. Unfortunate. I am sorry to all the well wishers of Nepal Cricket. @USAmbNepal @CricketNep. https://t.co/xdBhaY6G91
— Sandeep Lamichhane (@Sandeep25) May 22, 2024
ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक-नताशा के बीच बढ़ी दूरी? ये 5 क्रिकेटर ले चुके हैं पहली पत्नी से तलाक
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाक टीम का चौंकाने वाला फैसला, धाकड़ गेंदबाज को किया ENG सीरीज से रिलीज
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।