IPL 2024, CSK vs GT, Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) 2024 के 7वें मुकाबले में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रन से मात दी। CSK की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले समीर रिजवी को GT के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका मिला। अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने बड़ा इम्पैक्ट छोड़ा। उन्होंने राशिद खान के खिलाफ 2 छक्के जड़ दिए। रिजवी ने 6 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। मैच के बाद रिजवी ने खुलासा किया कि उन्हें फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्या सलाह दी थी।
धोनी ने कही थी बस एक बात
IPL 2024 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। IPL द्वारा शेयर किए वीडियो में समीर रिजवी ने कहा, “धोनी भाई ने मुझसे बस एक ही बात कही। आप अब तक जैसे खेल रहे हैं, यही खेल है। आपको बस उसी तरह खेलने की जरूरत है। इसमें कुछ भी अलग नहीं है। स्किल वही है बस मानसिकता थोड़ी अलग हो सकती है, इसलिए जब भी आप खेल रहे हैं तो दबाव महसूस न करें। बस स्थिति के अनुसार खेलें। ऐसे में आप दबाव महसूस नहीं करेंगे, आप घबराए हुए नहीं होंगे। जाहिर है यह आपका पहला गेम है, इसलिए आप घबराए हुए होंगे, लेकिन आप बस खेलें।”
धोनी से मिलने का सपना था
समीर रिजवी ने CSK द्वारा चुने जाने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का मौका पाना एक सपना था। मेरठ में जन्मे क्रिकेटर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह धोनी के साथ खेलेंगे। रिजवी ने कहा, “जब मुझे IPL नीलामी के दौरान CSK द्वारा चुना गया तो मैं बहुत खुश था। धोनी से मिलना मेरा एक सपना था। उनके साथ खेलना कुछ ऐसा था जिसके बारे में मैंने नहीं सोचा था, लेकिन उनसे मिलना एक सपना था। अब वह सपना पूरा हो गया है और मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिल रहा है। हमने एक साथ कई नेट सत्र किए हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैंने कोचिंग स्टाफ से भी सीखा है। इसलिए मेरा लक्ष्य उतना ही सीखना है इस टीम से संभव है।”
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विदेशी ही नहीं भारतीय खिलाड़ी भी प्लेऑफ के दौरान छोड़ देंगे फ्रेंचाइजी का साथ! जानिए वजह
ये भी पढ़ें: IPL 2024: अंजुम खान के प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हुए थे शिवम दुबे, हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाज से की थी शादी
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines