BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर गई थी, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद अब दुनिया में उसकी चारों ओर आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी अब पाक टीम के खिलाड़ियों को सरेआम खरी खोटी सुना रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी सलमान बट्ट ने अब पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई हैं.
सलमान बट्ट ने सुनाई खरी खोटी
सलमान बट्ट ने शान मसूद की कप्तानी पर सवाल खड़े किए. मसूद ने हार के बाद समय कम और क्लाइमेट चेंज का बहाना बनाया था, जिसपर बट्ट ने कहा कि बांग्लादेश को भी उतना ही समय मिला जितना आपको मिला था, जब वो आपको पाकिस्तान में भी हराकर गए थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या चांद पर ये मुकाबला कराया था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के रहन सहन और खान पान में ज्यादा अंतर नहीं है. क्या आपके खाने में पुरानी मछली मिल रही है. हमारे समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 14-15 महीने तक क्रिकेट मैच नहीं होता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. पहले आपका लगभग मैच दुबई में होता था. अब तो आपको घर पर खेलने का मौका मिलता है. सलमान बट्ट ने पाकिस्तानी कप्तान को जमकर खरी खोटी सुनाई है.
ये भी पढ़ें: 100m से लंबे छक्के पर 8 रन, 3 विकेट लेने पर एक्स्ट्रा ओवर? IPL में आ सकते हैं ये 3 बड़े नियम
दो मैच में मिली करारी हार
पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने 104 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इसके बाद दूसरे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया.
ये भी पढ़ें: फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? BCCI के इस फैसले पर टिकी हैं नजरें
अब ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना
बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 2 जून और तीसरा मुकाबला 4 जून को खेला जाना है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
51 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines