NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, सिर्फ 61 गेदों में हासिल कर लिया टारगेट

NZ vs PAK: माइकल ब्रेसवेल की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम ने अपनी धरती पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईना दिखाते हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की है।

Pakistan vs New Zealand

Pakistan vs New Zealand

Pakistan vs New Zealand: माइकल ब्रेसवेल की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम ने अपनी धरती पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईना दिखाते हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 91 रन टांगे थे। 92 रनों का पीछा करने उतरी कीवी टीम को टिम सीफर्ट और फिल एलन की जोड़ी ने धांसू शुरुआत दी, जहां दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े।

विज्ञापन

एलन ने सीफर्ट के आउट होने के बाद टिम रॉबिनसन के साथ 39 रनों की पार्टनरशिप करके टीम की जीत पर मुहर लगा दी। रॉबिनसन ने इस दौरान 15 गेंदों पर 18 रन बनाए, वहीं एलन 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों खिलाड़ियों के दम पर कीवी टीम ने 11वें ओवर में ही जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान की खराब रही शुरुआत

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के आक्रामक पेस बॉलिंग अटैक के सामने संघर्ष करना पड़ा। पारी की शुरुआत करने वाले विकेटकीपर मोहम्मद हारिस और हसन नवाज बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। 5वें ओवर के आखिर तक पाकिस्तान ने 4 विकेट खो दिए थे। हालांकि, खुशदिल शाह और सलमान अली आगा ने पारी को संभाला और 11.1 ओवर में स्कोर 57 तक पहुंचा दिया। शाह 30 गेंदों पर 32 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे।

सीफर्ट ने खेली 44 रनों की तेज पारी

92 रनों के छोटे टारगेट का पीछा करना न्यूजीलैंड की टीम के लिए आसान टास्क रहा सीफर्ट ने पारी की जोरदार शुरुआत की और आउट होने से पहले सिर्फ 24 गेंदों पर 44 रन बना डाले। उनकी पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। फिन एलन और टिम रॉबिंसन ने आखिर में जरूरी रन बनाकर टीम की जीत पर मुहर लगाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ