Salil Arora, Ranji Trophy 2026-27: पंजाब के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा का बल्ला इन दिनों जमकर आग उगल रहा है. 23 साल के सलिल ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अब तक खेले 4 मैचों में लगातार 4 शतक ठोककर तहलका मचा दिया है. उन्होंने आंध्र के खिलाफ चौथे राउंड के मुकाबले में लगातार चौथा शतक जड़ा और पंजाब को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. सलिल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. SRH ने उन्हें IPL 2026 के ऑक्शन में 1.15 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था. उनके इस शानदार प्रदर्शन ने आगामी सीजन से पहले SRH की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं.
आंध्र के खिलाफ शतक जड़कर पंजाब को संकट से निकाला
रणजी ट्रॉफी 2026-27 एलीट ग्रुप-बी में पंजाब और आंध्र प्रदेश के बीच चौथे राउंड का मुकाबला खेल जा रहा है. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पंजाब टीम ने महज 51 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे और 71 रन के स्कोर पर 5वां विकेट भी गिर गया. ऐसे मुश्किल हालात में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सलिल अरोड़ा ने मोर्चा संभाला और शानदार शतकीय पारी खेली. पहले दिन का खेल खत्म होने तक सलिल 186 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद थे और दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाया.
सलिल ने आंध्र के खिलाफ 252 गेंदों का सामना करते हुए 144 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और तीन छक्के भी जड़े. उनके अलावा, पंजाब की ओर से सनवीर सिंह ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया. सनवीर ने 375 गेंदों पर 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 205 रनों की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों के बीच 5वें विकेट के लिए 272 रनों की साझेदारी हुई, जिसने पंजाब को संकट से बाहर निकाला. आंध्र के खिलाफ पंजाब की टीम 7 विकेट पर 500 से भी ज्यादा के स्कोर तक पहुंच गई है.
4 मैचों में लगातार 4 शतक
सलिल अरोड़ा के लिए यह रणजी ट्रॉफी सीजन अभी तक काफी शानदार रहा है. सलिल ने सीजन के पहले मुकाबले में असम के खिलाफ शतक जड़ा था और 110 रनों की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 107 रन बनाए और फिर हैदराबाद के खिलाफ 151 रन ठोककर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया. अब आंध्र के खिलाफ भी शतक लगाकर उन्होंने लगातार चौथे मैच में 100 का आंकड़ा पार किया है.
वह इस सीजन अब तक खेले 4 मैचों की 6 पारियों में 104.40 की औसत से कुल 522 रन बना चुके हैं. साल 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले सलिल अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैचों की 19 पारियों में 5 शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज, टिकटों के लिए आए 84 लाख आवेदन, फाइनल भी छूटा पीछे
T20 में 39 गेंदों में शतक जड़कर भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
सलिल अरोड़ा सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि टी20 फॉर्मेट में भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 8 मैचों में 358 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 72 और स्ट्राइक रेट करीब 199 का रहा. झारखंड के खिलाफ मुकाबले में सलिल ने महज 39 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया था. उन्होंने 45 गेंदों पर 125 रन की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और 11 छक्के शामिल थे. उनकी इसी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था.
सलिल अरोड़ा का IPL करियर
सलिल अरोड़ा ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. सलिल ने 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले 14 मुकाबलों में करीब 160 के स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मुकाबले में महज 10 गेंदों पर 30 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी. वहीं, उनके टी20 करियर की 20 पारियों में 515 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनका औसत करीब 40 और स्ट्राइक रेट 184 है.
ये भी पढ़ें- 11 चौके, 4 छक्के… CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, रणजी में केरल के खिलाफ मचाया कोहराम
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
44 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
59 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines