Who is Sajeevan Sajana in Hindi: किसी भी क्रिकेटर का सपना होता है कि वह एक दिन अपने देश की जर्सी पहनते हुए खेले। केरल की क्रिकेटर सजीवन सजना का ये सपना रविवार को पूरा हुआ। सजीवन के इस डेब्यू ने उन युवा क्रिकेटरों के अरमानों को भी पंख लगा दिए हैं, जिन्होंने संघर्ष को सीढ़ी बनाकर सफलता पाने का ख्वाब देखा है। केरल के वायनाड की रहने वाली सजीवन ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू किया। हालांकि सजीवन का यहां तक का सफर आसान नहीं था। आइए जानते हैं कौन हैं सजीवन सजना…
पिता चलाते हैं ऑटो
सजीवन सजना बेहद गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता ऑटो चलाते हैं। जबकि मां पार्षद हैं। केरल में आई 2018 की बाढ़ ने सजीवन का सबकुछ तबाह कर दिया था। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी। वह जिले स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। उन्हें एक मैच के 150 रुपये मिलते थे। अब 29 साल में डेब्यू करने वाली सजना ने 18 साल की उम्र तक क्रिकेट का असली बैट नहीं पकड़ा था। वह नारियल और प्लास्टिक से बने बल्ले से ही बल्लेबाजी करती थीं। सजना को दो बार केरल का क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वसीम जाफर ने केएल राहुल का काटा पत्ता, इन 15 खिलाड़ियों को दी जगह
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रचा इतिहास
पिछले साल उन्हें मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में चुना था। वह इस दौरान काफी चर्चित रहीं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सजना ने आखिरी बॉल पर छक्का मारकर मैच जिता दिया था। यह महिला टी20 इतिहास में पहली बार था, जब किसी खिलाड़ी ने लास्ट बॉल पर छक्का मारकर मैच जिताया।
फिल्म में कर चुकी हैं काम
खास बात यह है कि सजना फिल्म में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2018 में आई तमिल फिल्म काना में काम किया है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में सजीवन सजना ने टीम इंडिया की ही एक खिलाड़ी का रोल किया था। अब उन्होंने खुद फिल्मी दुनिया से खेल की सबसे बड़ी दुनिया में एंट्री ले ली है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर शमी ने उठाए सवाल, क्या हैं Viral Video के मायने?
ऑलराउंडर हैं सजीवन सजना
सजना ऑलराउंडर की भूमिका निभाती हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी करती हैं। हाल ही में उन्होंने सीनियर वुमन इंटरजोनल मल्टी-डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
5 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
11 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines