'पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके दिखाओ', आलोचकों को साइना नेहवाल ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने उन आलोचनाओं पर रिएक्शन दिया है, जिसमें लोगों ने उनसे कहा था कि उन्हें ओलंपिक में मेडल गिफ्ट में मिला है।

saina nehwal

saina nehwal

Saina Nehwal: लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सुर्खियां बटोरने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने उन आलोचनाओं का करारा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहलवान विनेश फोगाट और उनकी टीम को उनके वजन में कटौती न करने और आश्चर्यजनक रूप से गोल्ड मेडल मैच से अयोग्य घोषित किए जाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल गिफ्ट में मिला था। इस पर नेहवाल ने जवाब देते हुए कहा कि जो मुझे ऐसा बोल रहे हैं, पहले उन्हें ओलंपिक के लायक बनना चाहिए और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके दिखाना चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि साइना नेहवाल ने 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय बैडमिंटन के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब वह 2024 पेरिस ओलंपिक को लेकर अपनी राय दे रही थीं। यहां उन्होंने जब वजन बढ़ने के लिए विनेश फोगाट और उनकी टीम को दोषी ठहराया तो लोगों ने उनकी आलोचना की।

विज्ञापन

लंदन ओलंपिक में साइना ने जीता था सिल्वर

बता दें कि लंदन ओलंपिक में साइना को ब्रॉन्ज मेडल उस सूरत में मिला, जब उनकी प्रतिद्वंद्वी दो बार की वर्ल्ड चैम्पियनशिप पदक विजेता वांग शिन को दूसरे गेम के दौरान चोट लगने के कारण रिटायर होना पड़ा। इस मैच में साइना पहला गेम 21-18 से हार गई थीं।

विज्ञापन

वह उस तरह की खिलाड़ी नहीं थी- साइना

उन्होंने इस मैच को याद करते हुए कहा, ‘वह उस तरह की खिलाड़ी नहीं थी जो कोर्ट पर कोई दर्द या भावनाएं दिखाती हों। लेकिन वहां मैं देख रही थी कि वह लड़खड़ा रही थी और मैं इसे उसके चेहरे पर देख सकती थी। इसके बाद मुझे लगा कि यहां कुछ हो रहा है। मैंने बस उसकी तरफ से एक हल्की सी आवाज सुनी और वह बैठ गई। मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि उसे कुछ हो गया है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ