'बुमराह मेरी 300 kmph की रफ्तार का स्मैश नहीं झेल पाएंगे..' क्रिकेट खेल पर साइना नेहवाल का तीखा हमला

Saina Nehwal Statement: केकेआर के खिलाड़ी द्वारा साइना नेहवाल को लेकर की गई एक पोस्ट का अब बैडमिंटन स्टार ने जवाब दिया है। ये जवाब उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लेते हुए दिया है।

jasprit bumrah and saina nehwal

jasprit bumrah and saina nehwal

Saina Nehwal Statement: ओलंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय महिला बैडमिंटन सुपर स्टार साइना नेहवाल ने क्रिकेट को लेकर तीखा हमला किया है। दरअसल कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट पर बोलते हुए साइना नेहवाल ने कहा था कि बैडमिंटन, टेनिस और बास्केटबॉल के मुकाबले क्रिकेट कम जोखिम वाला खेल है।

विज्ञापन

इसके कुछ दिनों बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने साइना नेहवाल के इस पॉडकास्ट की एक छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए लिखा था कि देखते हैं जब बुमराह उनके सिर पर से 150 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं तो वो क्या करती हैं। जिसके कुछ दिनों बाद अंगकृष ने अपने इस ट्वीट को सोशल मीडिया से हटा दिया था। लेकिन इस बीच उनकी इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। जिसपर अब साइना नेहवाल ने पलटवार किया है।

विज्ञापन

बुमराह का नाम लेकर नेहवाल का पलटवार

हाल ही में साइना नेहवाल को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान नेहवाल ने इस बात का खंडन किया कि क्रिकेट, बैडमिंटन से ज्यादा जोखिम भरा खेल है। साइना नेहवाल ने कहा कि जिस तरह मैं बिना प्रैक्टिस के बुमराह का सामना नहीं कर पाऊंगी, ठीक उसी तरह वे भी बैडमिंटन में उनसे 300 kmph की स्मैश का सामना नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

नेहवाल का कहना है कि आखिर मैं जसप्रीत बुमराह का सामना क्यों करूंगी, हां अगर 8 साल तक उनके साथ क्रिकेट खेलती तो बुमराह की गेंदबाजी का भी जवाब देती। मेरा मानना है कि हर खेल अपनी जगह सर्वश्रेष्ठ है। हमें अपने ही देश में ऐसी चीजों के लिए लड़ना नहीं चाहिए।

विज्ञापन

क्रिकेट के मुकाबले अन्य खेलों को भी दी जाए सुविधा

साइना नेहवाल का मानना है कि अगर जिस तरह से हमारे देश में क्रिकेट को ज्यादा समर्थन और सुविधाएं दी जाती है, ठीक वैसे ही अगर अन्य खेलों के लिए किया जाए तो भारतीय एथलीट विश्व भर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ओलंपिक में भी ज्यादा मेडल जीतेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ