Sai Sudharsan, GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। चेन्नई के गेंदबाजों को दोनों ही बल्लेबाजों का कोई तोड़ नहीं मिल रहा था।
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 50-50 गेंदों पर शतक ठोका। इस दौरान साई सुदर्शन ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास भी रच दिया। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लीग में 1000 रन के लिए 25 पारियों का सहारा लिया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और रुतुराज गायकवाड़ ने 31-31 पारियों में 1000 IPL रन बनाए थे। IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज शॉन मार्श (21) हैं। इस लिस्ट में दूसरे पर लेंडल सिमंस (23) और तीसरे पर मैथ्यू हेडन (25) हैं।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 231 रन बनाए। शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर 104 रन और साई सुदर्शन ने 51 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली। इस दौरान साई ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। डेविड मिलर 11 गेंदों पर 16 रन और शाहरुख खान 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने 2 सफलताएं प्राप्त कीं।
सुदर्शन बना चुके हैं 500+ रन
IPL 2024 में साई सुदर्शन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान 12 पारियों उन्होंने 47.90 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए हैं। 17वें सीजन में साई सुदर्शन ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: नामीबिया ने किया स्क्वाड का ऐलान, 33 गेंदों में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी जान निकोल को नहीं मिली जगह
ये भी पढ़ें: Team India Head Coach: आवेदन करने के लिए क्या-क्या योग्यता जरूरी? BCCI जारी करेगा विज्ञापन
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
46 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines