हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पहली बार SA20 लीग के लिए 13 भारतीय प्लेयर्स के नाम आए सामने, मुंबई इंडियंस का पूर्व खिलाड़ी भी शामिल

SA20 लीग ऑक्शन के लिए पहली बार 13 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। जिसमें टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी पीयूष चावला का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
Piyush Chawla

SA20 Auction: बीसीसीआई के नियमानुसार कोई भारतीय खिलाड़ी दूसरे देशों में होने वाली लीग में हिस्सा नहीं ले सकता, हालांकि एक शर्त पर खिलाड़ी दूसरे देश की लीग खेल सकते हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका में होने वाली SA20 लीग के नए सीजन को लेकर जो ऑक्शन होना है, उसके लिए 13 भारतीय खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं। जिसमें टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस का एक दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है।

13 खिलाड़ी होंगे नीलामी में शामिल

SA20 लीग का नया सीजन 26 दिसंबर से शुरू होगा, जिसके लिए जल्द ही खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। इस बार बोली के लिए 13 भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने नाम दिए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके पीयूष चावला, महेश अहीर, निखिल जगा, सरुल कंवर, केएस नवीन, अनुरीत सिंह, मोहम्मद फैद, अंसारी मारूफ, इमरान खान, अतुल यादव, सिद्धार्थ कौल, वेंकटेश गलीपेल्ली और अंकित राजपूत।

ऑक्शन के लिए कुल 784 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इनमें ही ये 13 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में पीयूष चावला बेस प्राइस लगभग 5 लाख रूपये होने वाली है। बाकी 12 भारतीय प्लेयर्स का बेस प्राइस पीयूष चावला से कम है।

क्या बीसीसीआई की शर्त?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार जो भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में खेलना चाहता है वो संन्यास ले चुका हो और आईपीएल खेलना भी छोड़ दिया हो। ये सभी खिलाड़ी अब न तो टीम इंडिया के लिए खेलते और न ही आईपीएल में खेलते हैं।

ये भी पढ़ें:-Online Gaming Act के बाद ड्रीम 11 ने बनाया प्लान B, कंपनी ने बयान जारी कर किया बड़ा ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें