South Africa vs West Indies T20 Cricket Series: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी20 मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को धूल चटाते हुए 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को जमकर कूटा और मैच को अपने नाम कर लिया।
साउथ अफ्रीका ने दिया था 175 रन का लक्ष्य
मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और पैट्रिक क्रुगर को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज फेल नजर आए। स्टब्स ने 42 गेंदों पर 3 छक्के और 8 चौके की मदद से 76 रन की पारी खेली। पैट्रिक क्रुगर ने 32 गेंदों पर 44 रन बनाए। टीम के सभी खिलाड़ी 15 रन के भीतर ही अपना विकेट खो बैठे। वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड ने 27 रन देकर 3,शेमार जोसेफ ने 2, अकिल हुसेन और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किए।
18वें ओवर में ही जीत गई वेस्टइंडीज
साउथ अफ्रीका की ओर से मिले 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को शानदार शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज एलिक अथांजे और शे होप ने तेज गति से रन बटोरे। पहले विकेट के लिए दोनों ने 8 ओवर में 84 रन की साझेदारी की। यहां 30 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 40 रन बनाने वाले एलिक अथांजे ने अपना विकेट खो दिया।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टीम के पूर्व कोच और विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने शे होप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। टीम को जीत की ओर लाकर खड़ा कर दिया। साउथ अफ्रीका ने 13.3 ओवर में 138 रन के स्कोर पर शे होप का विकेट हासिल किया। शे होप 36 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए थे।
इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान पॉवेल (7) का विकेट लेकर साउथ अफ्रीका ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन निकोलस पूरन की बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीकी गेंदबाज कामयाब नहीं हो सके।
पूरन ने की तूफानी बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज की ओर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने महज 26 गेंदों पर ही 7 छक्के और 2 चौके की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। 12वें ओवर में उन्होंने लगातार 4 छक्के जड़े। पूरन ने यह रन 250 की स्ट्राइक रेट से बनाए। निकोलस पूरन ने टीम को जीत दिलाकर वेस्टइंडीज को 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया है।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बाबर आजम को भारी पड़ा लिटन दास को चिढ़ाना? नसीम शाह पर टूटा कहर, एक ओवर में कूटे 18 रन
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब तक नहीं थमा वर्ल्ड कप से बाहर होने का गुस्सा, कोच जाएंगे कोर्ट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
6 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines