SA vs USA: टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 में साउथ अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान क्विंटन डी कॉक ने एक ही बॉल पर 13 रन बना दिए। तो आइये जानते हैं क्विंटन डी कॉक ने कैसे इस कारनामे को अंजाम दिया।
जसदीप सिंह के ओवर में डी कॉक ने किया ये कारनामा
साउथ अफ्रीका की पारी के चौथे ओवर में जसदीप सिंह गेंदबाजी करने आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने एक छक्का लगा दिया था। अंपायर ने इस बॉल को नो बॉल करार दे दिया था। इसके बाद अगली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने फिर से छक्का मार दिया। नियम के अनुसार, नो बॉल पर भी एक रन मिलता है। ऐसे में एक लीगल बॉल पर क्विंटन डी कॉक ने 13 बना दिए।
जसदीप सिंह ने दिए 28 रन
जसदीप के लिए ये ओवर किसी बुरे सपने की तरह रहा। उन्होंने इस ओवर में 28 रन दिए । ये इस वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे महंगा ओवर था।
T20 WC 2024 में सबसे महंगे ओवर:
रन बॉलर देश
36 अजमतुल्लाह उमरजई WI
33 जेरेमी गॉर्डन यूएसए
28 जसदीप सिंह साउथ अफ्रीका
26 मेहरान खान ऑस्ट्रेलिया
25 बिलाल हसन अफगानिस्तान
क्विंटन डी कॉक ने बनाया अर्धशतक
संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ क्विंटन डी कॉक भी अपने पूरे रंग में दिखे। उन्होंने 40 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की दम पर साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 194 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: हारिस रउफ के बचाव में रिजवान ने भारत का नाम लेकर शेयर की पोस्ट, छिड़ गया विवाद
ये भी पढ़ें: जिस मैदान पर भारत से भिड़ेगा अफगानिस्तान, वहां अब तक कैसा रहा टीमों का प्रदर्शन?
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज पहुंचकर शर्टलेस हुए Virat Kohli, फैंस का देखें रिएक्शन
ये भी पढ़ें:- USA vs SA: सुपर-8 का पहला मैच भी होगा रद्द? जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
2 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines