India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। दोनों टीमें इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए इंडिया A के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेला था। अब भारतीय A टीम के 2 खिलाड़ी टीम का साथ छोड़कर भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं।
2 खिलाड़ी हुए भारत के लिए रवाना
दरअसल, भारत A टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी। इंडिया A की कमान रुतुराज गायकवाड़ ने संभाली थी। हालांकि दोनों ही मैच में भारत A को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया A से मिली 2-0 की हार के बाद भारत A ने टीम इंडिया के साथ इंट्रा स्क्वाड टेस्ट मैच खेला था। अब इस मैच के बाद इंडिया A के 2 खिलाड़ी भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं, जिसमें रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन का नाम शामिल है। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट ने देवदत्त पडिक्कल, मुकेश कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी को ऑस्ट्रेलिया में रोकने का फैसला किया है। ये खिलाड़ी भी इंडिया A का हिस्सा थे।
पडिक्कल को मिल सकता है मौका
पहले मैच से शुभमन गिल का बाहर होना लगभग तय है। उन्हें अंगूठे में चोट लगी है। ऐसे में नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलने की उम्मीद है। भारत के लिए देवदत्त अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे। उन्होंने साल की शुरुआत में ही इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 1 मैच में उन्होंने 65 रन बनाए हैं। पीटीआई के एक सूत्र ने बताया कि पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया में जसप्रीत बुमराह के सामने नेट्स में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को खासा प्रभावित किया है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपकर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
30 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
41 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
57 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines