Ruturaj Gaikwad Not Selected: टीम इंडिया नए कोचिंग स्टाफ के साथ श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है। अपने दौरे की शुरुआत भारतीय टीम टी20 सीरीज के साथ करेगी, जिसका पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच और सेलेक्टर ने कई बड़े सवालों के जवाब दिए। जिसमें एक बड़ा सवाल था कि जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में क्यों नहीं चुना गया?
गायकवाड़ को क्यों नहीं मिली जगह?
जबसे श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है तबसे सेलेक्शन पर काफी सवाल उठ रहे थे। जिसमें एक सवाल ये भी था कि आखिर शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी गायकवाड़ को न तो वनडे और न ही टी20 सीरीज में चुना गया। जिसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजीत अगरकर ने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ हम कई खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे जो काफी अच्छा भी रहा। ऐसे में अगर आने वाले मैचों में टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या फिर फॉर्म में नहीं रहता तो हमारे पास अच्छा बैकअप होगा।
श्रीलंका के लिए रवाना हुई टीम इंडिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो गई। 27 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं। टीम इंडिया का श्रीलंका के रवाना होने से पहले का वीडियो भी सामने आ चुका है। जिसमें नए हेड कोच गौतम गंभीर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
इस प्रकार है टी20 टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें:- BCCI चयनकर्ता ने मोहम्मद शमी को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया कब होगी मैदान में वापसी
ये भी पढ़ें:- Gautam Gambhir के साथ श्रीलंका दौरे पर सहायक कोच कौन? जानें कब होगा बैटिंग-बॉलिंग कोच का ऐलान
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
49 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines