ईशान किशन-गायकवाड़ सहित फेल हुए 3 भारतीय सितारे, ईरानी कप में हो गए बुरी तरह फ्लॉप

Irani Cup: ईरानी कप में भारत के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहली पारी में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों ने विदर्भ के सामने घुटने टेक दिए. इन बल्लेबाजों से खासा उम्मीदें थीं, लेकिन रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए ये बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर सके. रुतुराज गायकवाड़ के अलावा भारत के कई स्टार खिलाड़ी फ्लॉप हो गए.

Cricket News - 2025-10-02T163055.858

Irani Cup: 1 अक्टूबर से नागपुर में ईरानी कप 2025 खेले जा रही है, जिसमें विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम आमने-सामने हैं. विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 342 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम संघर्ष कर रही है. रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से 3 भारतीय सितारे बुरी तरह फेल हो गए हैं. यह खिलाड़ी रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से अपना रंग नहीं जमा सके और विदर्भ के गेंदबाजों के आगे बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. आइए इन खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजर.

3 भारतीय खिलाड़ी फ्लॉप

रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी रजत पाटीदार संभाल रहे हैं. बात करें यश धुल की तो उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और वह मैच में 12 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ भी खास कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 13 गेंद में 9 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा ईशान किशन भी 14 गेंद में एक रन बनाकर चलते बने. रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से यह तीन भारतीय सितारे बुरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं. टीम को इनसे खास उम्मीदें थीं, लेकिन यह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया है.

ऐसा है मैच का हाल

विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104.1 ओवर में 342 रन बनाए हैं. टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने 283 गेंद में 143 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा यश राठौड़ ने भी 153 गेंद में 91 रनों का योगदान दिया. विदर्भ की ओर से इन दोनों बल्लेबाजों ने बड़ी पारी खेली. वहीं बात करें रेस्ट ऑफ इंडिया की तो खबर लिखे जाने तक टीम 47 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना चुकी है. क्रीज पर फिलहाल रजत पाटीदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 65 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद हैं. पाटीदार के बल्ले से अब तक चार चौके निकले हैं. वहीं, उनका साथ मानव सुथार दे रहे हैं. उन्होंने 8 गेंद में एक रन बनाए हैं.

गेंदबाजी की बात करें तो मानव ने रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए 26 ओवर में 74 रन खर्च कर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि आकाशदीप ने 19 ओवर में 51 रन खर्च कर तीन विकेट लिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ