IND vs PAK Final: फाइनल की हार को नहीं भुला पा रहे हैं पाकिस्तानी, अब दिग्गज खिलाड़ी की दिखी बौखलाहट  

IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खत्म हुआ 3 दिन बीत चुके हैं. टीम इंडिया ने अब अपनी अगली सीरीज भी खेलनी शुरू कर दी है, लेकिन पाकिस्तानी टीम हार से आगे नहीं बढ़ पा रही है. जिसके कारण ही अब भी पाकिस्तानी दिग्गज चौंकाने वाले बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. अब एक और पाकिस्तानी ने अपनी बौखलाहट दिखाई है.

IND vs PAK Final

IND vs PAK Final

Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: सितंबर 28 को एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. जीत के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार दिया. जिसके बाद से ही विवाद और ज्यादा बढ़ गया है. अब पाकिस्तानी दिग्गज ने टीम इंडिया को लेकर एक शर्मनाक बयान दिया है. जिससे साफ हो गया कि पाकिस्तानी अभी भी अपनी हार को नहीं भुला पा रहे हैं. 

विज्ञापन

पाकिस्तानी दिग्गज का बेहद शर्मनाक बयान 

टीम इंडिया के ट्रॉफी लेने से इनकार करने पर पाकिस्तानी दिग्गज खुश नहीं है. जिसके कारण ही वो बौखलाहट में अपनी हदें भी पार कर रहे हैं. एआरवाई न्यूज टीवी पर बैठकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने टीम इंडिया को लेकर कहा, ‘वे नंबर एक रैंकिंग वाली टीम हैं, लेकिन उनकी हरकतें घटिया हैं. मोहसिन नकवी ट्रॉफी प्रदान करेंगे, अगर वे इसे स्वीकार करने से इनकार करते हैं, तो दुनिया की नजरों में उनकी बदनामी होगी. ट्रॉफी नहीं सौंपी जानी चाहिए. आप नंबर 1 टीम हैं, आपने अच्छा खेला और जीत हासिल की, लेकिन यह जिद क्या है? मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख हैं. मान लीजिए कि यह आईसीसी इवेंट होता और पाकिस्तान ने जय शाह से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया होता, तो पाकिस्तान गलत होता.’ 

विज्ञापन

मोहसिन नकवी उठा ले गए ट्रॉफी 

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा हीरो बने थे. जिन्हें कुलदीप यादव और शिवम दुबे का भी साथ मिला था. चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया ने साफ कर दिया था कि वो एक पाकिस्तानी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेंगे. हालांकि एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी ट्रॉफी भारत को देने की जिद कर ली थी. अंत में ट्रॉफी लेने से मना करने पर नकवी उसे उठा कर अपने साथ ले गए. जबकि टीम इंडिया एसीसी के किसी दूसरे सदस्य से ट्रॉफी लेने को पूरी तरह से तैयार थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ