ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए धोनी का चहेता खिलाड़ी बनेगा कप्तान! हुआ बड़ा खुलासा

भारतीय A टीम अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। माना जा रहा है कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान धोनी का चहेता खिलाड़ी संभाल सकता है।

team India (10)

Ruturaj Gaikwad: इंडिया A 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां पर उसका सामना ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होगा। इस सीरीज के लिए  रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड गायकवाड़ को कप्तानी सौंप सकती है। फिलहाल वो रणजी ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

31 अक्टूबर से दौरा

भारतीय A टीम 31 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच 31 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 7 नवंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। माना जा रहा है कि इस सीरीज में रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी। गायकवाड़ के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन को भी मौका मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सीनियर टीम के साथ भी भिड़ेगी इंडिया A

भारतीय सीनियर टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का का दौरा करना है। सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सीनियर टीम अपना वार्म अप मैच इंडिया A के खिलाफ खेलेगी। इस मैच का मकसद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी तैयारी को मुकम्मल करना है। वार्म अप मैच 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा।

विज्ञापन

एशियन गेम्स जिता चुके हैं गायकवाड़

भारत के लिए कई मौके पर गायकवाड़ ने कप्तानी की है। साल 2023 में उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। उनकी अगुवाई में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड भी जीता था। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 के लिए सीएसके का कप्तान भी नियुक्त किया गया था। हालांकि बतौर कप्तान वो इस टूर्नामेंट में खासा प्रभावित नहीं कर सके।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

भारत के लिए गायकवाड़ ने अब तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन अब तक खेले गए 6 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 10.16 की औसत के साथ 115 रन बनाए हैं। इसके अलावा 23 टी-20 मैच खेलते हुए गायकवाड़ के नाम 39.56 की शानदार औसत के साथ 633 रन हैं। वनडे में वह 1 अर्धशतक जमा चुके हैं, जबकि टी-20 में गायकवाड़ के बल्ले से 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक निकले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ