सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और वह फिलहाल चौथे नंबर पर है. हैदराबाद ने अपने पिछले तीनों मुकाबले लगातार जीत दर्ज की हैं. अपने पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से मात दी थी.
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन खेले 7 मैचों में 5 जीत हासिल की है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. लगातार दो हार के बाद टीम ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया था.
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्न, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती होगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है और इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज यानी शनिवार (25 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंट पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है और इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में खुद को आगे बढ़ाना चाहेगी.
एक तरफ राजस्थान की टीम 7 मैचों में 5 जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. टीम ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया था. दूसरी ओर, हैदराबाद की टीम ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और वह फिलहाल चौथे नंबर पर है. अपने पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से मात दी थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 36वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
---विज्ञापन---
RR vs SRH IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां की विकेट काफी फ्लैट रहती है, जिससे अक्सर बड़े स्कोर और रन की बारिश देखने को मिलती है. ऐसे में इस मुकाबले में भी हाई-स्कोरिंग गेम होने की पूरी उम्मीद है. गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं होती, हालांकि स्पिनर्स कभी-कभी असर दिखा सकते हैं.
---विज्ञापन---
वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दिन राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक, इस दिन अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम 29°C रहने की उम्मीद है, यानी खिलाड़ियों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
---विज्ञापन---
Rajasthan Royals vs SRH IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर - शिमरोन हेटमायर.
---विज्ञापन---
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे/प्रफुल हिंगे, शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
इम्पैक्ट प्लेयर - सलिल अरोड़ा.
RR vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 9 मुकाबलों में जीत मिली है.